बच्ची से दरिंदगीः पीड़िता के परिवार से मिले केजरीवाल, 10 लाख की मदद
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी बेरहमी से हत्या करने की कोशिश का मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। बच्ची की हालत इस वक्त काफी गंभीर है और उसका इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां आज सीएम केजरीवाल परिजनों से मिले।
मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, बच्ची ही हालत गंभीर है, उसे अंदर तक चोटें आई हैं। बच्ची बेहोशी की हालत में हैं, उसकी सर्जरी की गई है। हम लोग परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे।
बच्ची ही हालत गंभीर है, उसे अंदर तक चोटें आई हैं। बच्ची बेहोशी की हालत में हैं, उसकी सर्जरी की गई है। हम लोग परिवार को सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे: एम्स में 12 वर्षीय रेप पीड़िता के माता-पिता से मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/IrIVDAtRgN
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2020
इससे पहले जब केजरीवाल एम्स पहुंचे तो बाहर ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सामना करना पड़ा। कांग्रेस एम्स के बाहर दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।
Delhi: CM Arvind Kejriwal arrives at AIIMS to meet the 12-year-old girl who was sexually assaulted & attacked in Pashchim Vihar area on 4th Aug.
— ANI (@ANI) August 6, 2020
Workers of Congress party hold protest at AIIMS, against Delhi Govt over crime against women in the national capital. pic.twitter.com/KXrDWBHPR3
वहीं आज सुबह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एम्स आकर परिजनों से मिलीं। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने दिल्ली पुलिस को समन जारी कर दिया है और आयोग का कोई सदस्य हर वक्त परिवार के साथ रहेगा।
12 साल की बच्ची से इतनी बर्बरता से रेप हुआ की वो AIIMS में ज़िंदगी मौत से लड़ रही है! परिवार से अस्प्ताल में मिली। बहुत गरीब और अच्छे लोग हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) August 6, 2020
अब तक पुलिस अरेस्ट नहीं कर पाई, पुलिस को समन जारी कर रही हूं। मेरी टीम 24 घंटे लड़की के साथ है, हर मदद करेंगे! pic.twitter.com/UWoGSm9gaW