फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: 1.40 lakh cases settled in Lok Adalat

Lok Adalat : दिल्ली की लोक अदालतों में निपटाए गए 1.40 लाख मामले, बड़ी संख्या में हुआ चालान का निस्तारण

Sun, 11 May 2025 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 01:37 AM IST
सार

हाईकोर्ट परिसर सहित पटियाला हाउस, तीज हजारी, साकेत, कड़कड़डूमा, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट में बनाए गए विशेष बेंचों के सामने वादियों और प्रतिवादियों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन
Delhi: 1.40 lakh cases settled in Lok Adalat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में शनिवार को साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह लोक अदालत हाईकोर्ट और सातों जिला अदालत परिसर में एक साथ आयोजित की गई, जिसमें हजारों लंबित व पूर्व-लंबित मामलों का निपटारा हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुई लोक अदालत में विशेष रूप से दीवानी, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना दावों, चेक बाउंस, बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल जैसे विभिन्न प्रकार के विवादों पर सुनवाई की गई। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट परिसर सहित पटियाला हाउस, तीज हजारी, साकेत, कड़कड़डूमा, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट में बनाए गए विशेष बेंचों के सामने वादियों और प्रतिवादियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली में कुल 1 लाख 40 हजार 165 मामले समझौते के साथ निपटाए गए। इनमें निपटान राशि 1217.60 करोड़ रुपये रही। इसमें 206.79 करोड़ रुपये की समझौता राशि के साथ जिला अदालतों का योगदान 1,38,884 मामले निपटाने में रहा। 

पूरी दिल्ली में 1 लाख 08 हजार 778 ट्रैफिक चालानों का निपटारा भी इस लोक अदालत में किया गया, जिसमें जुर्माना राशि के तौर पर 1.83 करोड़ रुपये की वसूली की गई। ऋण वसूली न्यायाधिकरण में लोक अदालत पीठों का भी गठन किया गया, जहां 1001.18 करोड़ रुपये की समझौता राशि के साथ 72 मामलों का निपटारा किया गया। 

इसके अतिरिक्त, वर्ष 2014 से लंबित एक सबसे पुराना मामला, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल से जुड़ा मामला कड़कड़डूमा में सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया। यही नहीं, लोक अदालत बेंच का गठन दिल्ली उच्च न्यायालय, नई दिल्ली में भी किया गया था, जहां 18 मामलों का निपटान लगभग 1.31 रुपये करोड़ राशि में किया गया। 


जिला उपभोक्ता फोरम में भी लोक अदालत पीठों का गठन किया गया, जहां 156 मामलों का निपटारा रुपये 3.67 करोड़ रुपये की निपटान राशि पर किया गया। वहीं, स्थायी लोक अदालत में बिजली मामले के लिए लोक अदालत बेंच का भी गठन किया गया, जहां 1035 मामलों का निपटारा 4.63 करोड़ रुपये की समझौता राशि पर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed