{"_id":"59ceb06b7e23ade7d2cbab2b3656ae7b","slug":"dehrakuti-visit-today-and-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज डेहराकुटी होकर जाएं मुरादाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज डेहराकुटी होकर जाएं मुरादाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ पूर्णिमा पर शुक्रवार को ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने वालों का जमघट लगेगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ने के कारण एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा और जाम लगने की आशंका है। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहन सिंभावली से वैट, डेहराकुटी, पलवाड़ा होकर ब्रजघाट पहुंचेंगे।
शुक्रवार को माघ शीर्ष (अगहन) पूर्णिमा होने के चलते ब्रजघाट गंगा में लाखों लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंचेंगे। सूर्योदय होने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाने का क्रम शुरू हो जाएगा।
गढ़ और ब्रजघाट के घाटों पर शुक्रवार को एक साथ लाखों लोग पहुंचने के कारण एनएच-24 पर वाहनों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज एके निर्वाल ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर वाहनों के दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस को हाईवे और टोल प्लाजा के पास तैनात किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कही भी वाहन रुकने न पाएं।
विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन पर जाम
एनएच-58 पर वाहनों के दबाव की वजह से बृहस्पतिवार रात राजनगर एक्सटेंशन पर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन रेंगते रहे। वाहनों का दबाव कम होने पर यातायात सामान्य हुआ।