फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   defence minister Rajnath Singh discharged from AIIMS

Rajnath Singh Discharge: रक्षा मंत्री को एम्स से मिली छुट्टी, पीठ दर्द की शिकायत पर दो दिन पहले हुए थे भर्ती

Sat, 13 Jul 2024 05:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Jul 2024 05:02 PM IST
सार

एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा के अनुसार, राजनाथ की पीठ दर्द की जांच की गई और उसका उपचार किया गया। दादा ने बताया कि रक्षा मंत्री को शनिवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
defence minister Rajnath Singh discharged from AIIMS
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी मिल गई है। वो बीते दो दिन से यहां भर्ती थे। उन्हें कमर में दर्द के बाद एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। एम्स की मीडिया सेल प्रभारी डॉ. रीमा दादा के अनुसार, राजनाथ की पीठ दर्द की जांच की गई और उसका उपचार किया गया। दादा ने बताया कि रक्षा मंत्री को शनिवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री पिछले कई दिनों से बैक पेन समस्या से परेशान थे। रक्षा मंत्री का इलाज एम्स अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में किया गया। अब आराम मिलने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed