फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defaulters' properties will be sealed if property tax is not paid

Delhi NCR News: प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरा तो सील होंगी डिफाल्टरों की संपत्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
- नगर निगम मानेसर ने टैक्स वसूली तेज करने के दिए निर्देश, जोहड़ों के विकास और जल संरक्षण पर भी जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र के टॉप 100 प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों से जल्द टैक्स की वसूली की जाए। यदि संबंधित लोग टैक्स जमा नहीं करते हैं तो उनकी संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाए।

आयुक्त ने टैक्स शाखा के अधिकारियों को अगले 15 दिनों में निगम क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सर्वे के दौरान उन रिहायशी इमारतों की पहचान की जाएगी, जहां पीजी, गेस्ट हाउस, होटल, हॉस्टल या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं। ऐसी इमारतों से रिहायशी दर के बजाय व्यावसायिक दर के हिसाब से प्रॉपर्टी टैक्स लिया जाएगा। टैक्स जमा नहीं करने पर इन संपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर सील किया जाएगा।
विज्ञापन


आयुक्त प्रदीप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का मुख्य साधन है। इससे मिलने वाली राशि से क्षेत्र में सड़क, सफाई, विकास और अन्य सुविधाओं के कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने जोहड़ों के विकास कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी जगहों की पहचान की जाए, जहां प्राकृतिक ढलान है और वहां जोहड़ बनाकर बारिश के पानी को जमा किया जा सके। इससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। बैठक में निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed