फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Defamation Case Court fixed charges against Arvind Kejriwal manish Sisodia with Yogendra Yadav

मानहानि मामला: कोर्ट ने केजरीवाल, सिसौदिया के साथ योगेंद्र यादव पर तय किए आरोप

Thu, 04 Apr 2019 07:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
Defamation Case Court fixed charges against Arvind Kejriwal manish Sisodia with Yogendra Yadav
फाइल फोटो
अदालत ने वकील के मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव पर बुधवार को आरोप तय कर दिए। अदालत ने यह आरोप कड़कड़डूमा अदालत के वकील सुरेंद्र शर्मा की मानहानि शिकायत पर तय किए हैं। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के एसीएमएम समर विशाल ने केजरीवाल, सिसोदिया व योगेंद्र यादव पर आरोप तय करते हुए कहा कि इन आरोपियों पर मानहानि का मुकदमा चलाने के लिए पहली नजर में पर्याप्त साक्ष्य हैं। मामले की अगली सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। 
विज्ञापन


शाहदरा बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एवं तत्कालीन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि 2013 में आप ने उनसे संपर्क किया था और पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने को कहा था लेकिन इसके बाद उन पर मिथ्या आरोप लगाते हुए उनका टिकट काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानहानि की शिकायत दायर कर शर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर 2013 को प्रमुख अखबारों में छपी खबरों में केजरीवाल ने उनके खिलाफ अपमानजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनके इस कृत्य से बार एसोसिएशन और समाज में उनके सम्मान को नुकसान पहुंचा था।

दरअसल, सुरेंद्र शर्मा को आम आदमी पार्टी से शाहदरा क्षेत्र से 2013 विधानसभा के चुनाव में टिकट दिया गया था लेकिन बाद में उनका टिकट काटकर किसी और को दे दिया गया था। आप ने शर्मा की आपराधिक छवि का हवाला देते हुए उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद इन नेताओं पर शर्मा ने मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed