{"_id":"63f57d4c1877b6b68901667c","slug":"deepak-was-called-from-nepal-to-kill-a-businessman-in-amritsar-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: अमृतसर में कारोबारी की हत्या करने के लिए दीपक को नेपाल से बुलाया, पूछताछ में खोले कई चौंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: अमृतसर में कारोबारी की हत्या करने के लिए दीपक को नेपाल से बुलाया, पूछताछ में खोले कई चौंकाने वाले राज
Wed, 22 Feb 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 22 Feb 2023 08:17 AM IST
सार
मोहाली में आरपीजी हमले के आरोपी दीपक सुरखपुर ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में दीपक को पुलिस रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के अमृतसर जिले के एक कारोबारी की हत्या के लिए मोहाली में आरपीजी हमले के आरोपी दीपक सुरखपुर को नेपाल से भारत बुलाया गया था। उसे कनाडा में बैठे आतंकी लखवीर उर्फ लांडा ने कारोबारी की हत्या करने को कहा था। कारोबारी ने लांडा व हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा को करोड़ों रुपये की रंगदारी देने से मना कर दिया था।
यह खुलासा दीपक सुरखपुर ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में दीपक को पुलिस रिमांड पर ले रखा है। दीपक ने पैसे नहीं मिलने के कारण गोल्डी बरार व लारेंस विश्नोई गिरोह को छोड़ दिया था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि लांडा ने अमृतसर के कारोबारी की रेकी करवाई थी।
स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहालीमें पुलिस मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले करने के बाद आरोपी दीपक सुरखपुर नेपाल जाकर छिप गया था। कनाडा में बैठे आतंकी लखवीर उर्फ लांडा ने अमृतसर के एक कारोबारी से करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
कारोबारी ने रंगदारी देने से मना कर दिया था। इस पर लांडा ने दीपक को भारत आकर अमृतसर में कारोबारी की हत्या करने के आदेश दिए थे। वह भारत आने के लिए जैसे ही भारतीय सीमा में घुसा तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने दीपक को अब पुलिस रिमांड पर ले रखा है। उसकी पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म हो रही है।

पैसे नहीं देने पर गोल्डी-लारेंस गिरोह छोड़ दिया था
आरोपी दीपक ने बताया कि उसको मां के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। उसने गोल्डी से मां के इलाज के लिए पैसे मांगे थे। गोल्डी बरार ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। इसके बाद दीपक को गोल्डी के ही एक सदस्य हरजोत ने उसे पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से संपर्क करवाया था।
रिंदा ने उसे 50 लाख रुपये भेजे। ये पैसे पंजाब में दीपक को दिए गए थे। यहां एक लड़का पैसों से भरा बैग दीपक को पकड़ा गया था। इसके बाद इसने नांदेड़, महाराष्ट्र में संजय बियानी की हत्या की थी। फिर इसे शिवसेना के नेता सुधीर सूरी पर आरपीजी हमला करने के लिए कहा था।

साथियों के पकड़े जाने के बाद बौखला गया था
इस दौरान मई में इसके चार साथी करनाल में पकड़े गए। इससे दीपक बौखला गया और उसने सुधीर सूरी पर आरपीजी हमला करने के बजाय मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर आरपीजी से हमला कर दिया। इस हमले से खुश होकर रिंदा व लांडा ने हर महीने दीपक को 80 हजार से एक लाख रुपये देने लगे। ये पैसे नेपाल में दीपक के एक जानकार के बैंक खाते में आते थे। कभी ये पैसा हवाला के जरिए आता था।