फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deepak Chauhan emerged victorious in a neck-and-neck contest, defeating Netrapal by five votes.

Delhi NCR News: कांटे के मुकाबले में दीपक चौहान ने मारी बाजी, नेत्रपाल को पांच वोट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
दीपक चौहान को 858, नेत्रपाल को 853 और वेद प्रकाश गौड़ को मिले आठ वोट
विज्ञापन


पलवल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान ने बेहद कड़े मुकाबले में नेत्रपाल चौहान को महज पांच मतों से हराकर जीत दर्ज की। दीपक चौहान को 858, नेत्रपाल चौहान को 853 और वेद प्रकाश गौड़ को आठ वोट मिले। कुल 1719 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। सेक्रेटरी पद पर राकेश चौहान और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर आकाश भारद्वाज ने जीत हासिल की। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला। आरओ जोगिंदर चौहान की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई।


मोहम्मद इकबाल जराली बने हथीन बार एसोसिएशन के प्रधान
हथीन। हथीन बार एसोसिएशन के चुनाव में मोहम्मद इकबाल जराली ने प्रधान पद पर जीत हासिल की। शुक्रवार को मतदान के बाद हुई मतगणना में उन्हें 160 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकेश गुप्ता उटावड़ को 63 और तीसरे उम्मीदवार इल्ली खान को दो वोट मिले। आरओ अनीश खान, एआरओ संजय रावत और सतबीर सहरावत की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed