{"_id":"68fcfdd9503e6f54f90cb22e","slug":"decline-in-gold-prices-in-delhi-boosts-buying-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सोने के दाम में गिरावट से बढ़ी खरीदारी, राजधानी बाजारों में लौटी चमक; एक दिन में इतने रुपये सस्ता हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सोने के दाम में गिरावट से बढ़ी खरीदारी, राजधानी बाजारों में लौटी चमक; एक दिन में इतने रुपये सस्ता हुआ
Sat, 25 Oct 2025 10:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:12 PM IST
सार
सोने के दाम गिरते ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बन गया है। करोल बाग, चांदनी चौक, लाजपत नगर और द्वारका जैसे इलाकों में स्थित ज्वेलरी शोरूम पर शनिवार को ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI Image- Freepik
विस्तार
राजधानी दिल्ली में सोने के दाम में एक दिन में करीब चार हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोना, जो शुक्रवार तक एक तोला 1 लाख 22 हजार रुपये में बिक रहा था, शनिवार को घटकर 1 लाख 18 हजार रुपये पर पहुंच गया है। दिवाली के दौरान लगातार बढ़ते दामों से निराश ग्राहकों के लिए यह खबर राहत लेकर आई है।
विज्ञापन
सोने के दाम गिरते ही बाजारों में खरीदारी का माहौल बन गया है। करोल बाग, चांदनी चौक, लाजपत नगर और द्वारका जैसे इलाकों में स्थित ज्वेलरी शोरूम पर शनिवार को ग्राहकों की भीड़ नजर आई। व्यापारियों के अनुसार, गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में सोने की बिक्री में करीब 20 से 25 प्रतिशत तक का इजाफा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
करोल बाग के कारोबारी का कहना है कि दिवाली के दौरान सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे, इसलिए लोगों ने चांदी की खरीदारी पर जोर दिया था। अब जब कीमतें घटी हैं, तो ग्राहक सोना खरीदने के लिए लौट रहे हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अगर दरें और कम हुईं, तो बिक्री में और उछाल देखने को मिलेगा। कई ग्राहकों ने बताया कि धनतेरस के दिन वे ऊंचे दामों के कारण सोना नहीं खरीद पाए थे, लेकिन अब कीमतों में आई गिरावट से फिर उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोग यह सोचकर जल्दी खरीदारी कर रहे हैं कि कहीं दरें दोबारा न बढ़ जाएं। सोने की इस गिरावट ने न सिर्फ बाजारों में रौनक लौटाई है, बल्कि त्योहार के बाद मंद पड़े कारोबार को भी नई गति दी है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक बिक्री में और तेजी देखने को मिलेगी।
अभी बाजार में उत्साह का माहौल है। जिन लोगों ने धनतेरस पर खरीदारी टाल दी थी, वे अब सोना खरीदने आ रहे हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता बनी रही, तो दाम और गिर सकते हैं। -पीयूष गुप्ता, ज्वेलर, करोल बाग
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अगर दरें और कम हुईं, तो बिक्री में और उछाल देखने को मिलेगा। -सुयश मित्तल, ज्वेलर, चांदनी चौक