फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decline in criminal incidents in Delhi during G-20

दिल्ली: जी-20 के दौरान आपराधिक वारदात में गिरावट, दुष्कर्म के 22 और वाहन चोरी की वारदात 60 फीसदी कम

Tue, 26 Sep 2023 06:16 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Sep 2023 06:16 AM IST
सार

जी-20 सम्मेलन के समय एक से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में दुष्कर्म व पॉक्सो की वारदातों में साढ़े बाइस फीसदी व वाहन चोरी की वारदातों में 60 फीसदी गिरावट हुई। सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदातें कम हुईं।

विज्ञापन
Decline in criminal incidents in Delhi during G-20
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में आयोजित हुए देश के सबसे बड़े शिखर सम्मेलन की सफलता से जहां देश को ख्याति मिली है वहीं दिल्लीवालों को भी काफी राहत मिली है। जी-20 सम्मेलन के दौरान अपराधी काबू में रहे और आपराधिक वारदातों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


सम्मेलन के समय एक से 10 सितंबर के बीच दिल्ली में दुष्कर्म व पॉक्सो की वारदातों में साढ़े बाइस फीसदी व वाहन चोरी की वारदातों में 60 फीसदी गिरावट हुई। सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदातें कम हुईं। अब आठ से 10 सितंबर तक यानि तीन दिन का डाटा देखें तो कुल अपराधों में 60 से 65 फीसदी की कमी आई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञों की माने तो दिल्ली पुलिस की क्षमता कम है, इस कारण दिल्ली में आपराधिक वारदातें ज्यादा होती हैं।
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में अपराध के आंकड़े देखें तो एक से 10 सितंबर तक आपराधिक वारदातों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 1 से 10 सितंबर, 22  (10 दिन की तुलना) के आपराधिक आंकड़े की तुलना अगर 1 से 10 सितंबर, 23 (सम्मेलन के समय) के आंकड़ों से करें तो दस दिन में हत्या के मामले में साढ़े बारह, रॉबरी के वारदातों में 6 फीसदी, दुष्कर्म व पॉक्सो की वारदातों में साढ़े बाइस, झपटमारी की वारदातों में 25 फीसदी, चोट पहुंचाने की वारदातों में 45 फीसदी और वाहन चोरी की वारदातों में सबसे ज्यादा 60 फीसदी की कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में औसतन हर रोज 125 वाहन चोरी होते हैं। यानि कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में 125 की बजाय एक दिन में सिर्फ 50 वाहन ही चोरी हुए। हालांकि गंभीर माने जाने वाले अपराध यानि लूटपाट की वारदातों में सिर्फ छह फीसदी की कमी देखी गई। वर्ष 2022 में एक से 10 सितंबर तक दिल्ली में लूटपाट की 34 वारदातें हुईं थीं। वहीं इस वर्ष एक से 10 सितंबर तक 10 दिन में लूटपाट की 32 वारदातें हुईं। तिलक मार्ग सब-डिवीजन में यानि बाराखंभा व तिलक मार्ग थाना, जिसमें पूरा प्रगति मैदान का इलाका आता है, उसमें एक भी वारदात नहीं हुई। सम्मेलन से पहले डब्ल्यू पाॅइंट पर एक व्यक्ति दिल्ली पुलिस केनकली पहचान पत्र के साथ पकड़ा गया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा जवानों की हर जगह उपस्थिति थी।  अर्द्धसैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां दिल्ली में तैनात की गई थीं। दिल्ली से बाहर तैनात आईपीएस अफसर दिल्ली बुलाए गए थे। इसके अलावा अन्य सुरक्षा बलों के जवान दिल्ली में तैनात किए गए। दिल्ली ट्रैफिक के जवान हर समय रूट के सुरक्षा देने के बहाने सड़कों पर तैनात रहे।

अपराध में 50 फीसदी की कमी
थानाध्यक्षों का कहना है कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान आपराधिक वारदातों में 50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। थानाध्यक्षों का कहना है कि इलाके में ज्यादा से ज्यादा फ्लैग मार्च किया गया। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जी-20 सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों से आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करवाई गई। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करने में पुलिसकर्मी थके नहीं और वह सतर्क होकर ड्यूटी करते हुए नजर आए। ऐसे में अब दो पालियों में ड्यूटी करवाने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed