फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Decision on majority in the Standing Committee of Delhi Municipal Corporation today

Delhi : दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति में बहुमत पर फैसला आज, पहली बार होगा सोशल मीडिया पर प्रसारण

Thu, 26 Sep 2024 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:03 AM IST
सार

सदन की बैठक में स्थायी समिति के एक सदस्य का उपचुनाव निष्पक्ष कराने और प्रक्रिया पर पूरी नजर रखने का निर्णय लिया गया है। इस कारण सदन की कार्यवाही का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण होगा।

विज्ञापन
Decision on majority in the Standing Committee of Delhi Municipal Corporation today
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगम की स्थायी समिति में भाजपा को बहुमत मिलने या फिर भाजपा व आप के सदस्यों की संख्या बराबर रहने के संबंध में बृहस्पतिवार को सदन की बैठक में फैसला होगा। बैठक में स्थायी समिति के एक सदस्य के रिक्त पद पर उपचुनाव होगा। 

विज्ञापन


इस पद के लिए सत्तारूढ़ आप के साथ-साथ मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी अपने पार्षदों का नामांकन पत्र दाखिल करा रखा है। वर्तमान में स्थायी समिति में भाजपा के नौ और आप के आठ सदस्य हैं, जबकि समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं। स्थायी समिति निगम की महत्वपूर्ण नीतियों व योजनाओं और वित्तीय मामलों के संबंध में फैसला लेती है। सदन की बैठक में स्थायी समिति के सदस्य के उपचुनाव में भाजपा के जीतने में सफल होने की स्थिति में उसे समिति में बहुमत प्राप्त हो जाएगा, जिससे उसके हाथों में एमसीडी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की ताकत आ जाएगी। 
विज्ञापन


वहीं, आप ने उपचुनाव जीत लिया, तो दोनों दलों के सदस्यों की संख्या एकसमान हो जाएगी। इस तरह समिति के अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक हो जाएगा। इस चुनाव में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर वोट मिलने पर जीत का निर्णय ड्राॅ से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा ने सदन की बैठक से एक दिन पहले आप को करारा झटका दे दिया है। उसने तीन पार्षदों को अपने पाले में शामिल करा दिया। इस तरह वह जीत के आंकड़े के नजदीक पहुंच गई है। ऐसे में कांग्रेस के मतदान से बाहर रहने और कुछ पार्षदों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने पर आप के लिए स्थिति मुश्किल हो सकती है। वार्ड समितियों के चुनाव में आप के छह पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इस तरह माना जा रहा है कि उपचुनाव में क्रॉस वोटिंग हो सकती है। 


पहली बार सोशल मीडिया पर प्रसारण
सदन की बैठक में स्थायी समिति के एक सदस्य का उपचुनाव निष्पक्ष कराने और प्रक्रिया पर पूरी नजर रखने का निर्णय लिया गया है। इस कारण सदन की कार्यवाही का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण होगा। दरअसल, उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए आप व भाजपा ने पूरी ताकत लगा रखी है और चुनाव प्रक्रिया के दौरान हंगामा होने की आशंका जताई जा रही है। इस तरह एमसीडी के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed