फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   debtors have 2000 crore liability of banks

कर्जदारों में फंसा बैंकों का 2000 करोड़

Fri, 08 Apr 2016 11:01 AM IST
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद
धर्मेंद्र कौशिक/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Apr 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
debtors have 2000 crore liability of banks

औद्योगिक नगरी के लोग कर्ज लेने में पीछे नहीं हैं। इंडस्ट्रियल, एग्रीकल्चर, कॉरपोरेट्स और सर्विस सेक्टर 18,600 करोड़ रुपये का कर्जदार है। यह आंकड़े जिले के 44 सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी बैंकों पर आधारित हैं।

विज्ञापन


बैंकों के लिए चिंता का विषय करीब 2000 करोड़ रुपया एनपीए (नॉन परफोरमिंग एसेट्स) यानि कर्जदारों में फंसी हुई रकम है। जिसे निकालने के लिए अब बैंक  प्रशासन की मदद लेने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


विजय माल्या केस के बाद औद्योगिक नगरी के बैंक अब बकायदारों से रिकवरी की कवायद में जुट गए हैं। बाकायदा, बकाया वसूली की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कमेटियां गठित करने की तैयारी की जा रही हैं। बैंकों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही बैंकर्स एक बैठक करने जा रहे हैं। लीड बैंक मैनेजर इंद्रमोहन शर्मा बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर रिजर्व बैंक ने 15 से 18 प्रतिशत एनपीए घोषित किया था। जिले में कम से कम 10-12 प्रतिशत एनपीए माना जा रहा है। यानि 1800 से 2000 करोड़ रुपया ऐसा है जो आने वाले समय में डूब सकता है।

यहां कर्ज डूबने की आशंका
बैंकों के अनुसार सबसे ज्यादा कर्जा मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में डूबने की आशंका रहती है, क्योंकि ऋण लेने के बाद घाटा दिखाकर इकाइयों को दिवालिया घोषित कर दिया जाता है। फरीदाबाद में एक बड़े उद्योग में ऐसा ही मामला सामने आया था। सर्विस सेक्टर से जुड़े कर्जदार समय पर पैसा वापस नहीं देते या फिर गलत तरीके से कर्ज ले लेते हैं।

मैनुफेक्चरिंग सेक्टर सबसे बड़ा कर्जदार
फरीदाबाद को मैनुफेक्चरिंग हब कहा जाता है। कर्ज लेने के मामले में यह सेक्टर सबसे आगे है। मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर पर सबसे ज्यादा 7000 करोड़ रुपया बैंकों का कर्ज है। इसके बाद 2600 करोड़ रुपये सर्विस सेक्टर (होम लोन, एजुकेशन लोन, व्हीकल लोन आदि) पर है। 682 करोड़ एग्रीकल्चर सेक्टर को कर्ज के रूप में दिया हुआ है। इसके अलावा बाकी 8 हजार करोड़ का कर्जा कॉरपोरेट सेक्टर पर है। इनमें बड़े उद्योगों से लेकर बड़े संस्थान भी शामिल हैं। जिन बैंकों ने कर्जा दे रखा हैं उसमें 25 सरकारी बैंक  और 16 निजी बैंक हैं। सिडबी (स्मॉल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया) ने भी 800 करोड़ का कर्जा दिया हुआ है।


इन बैंकों का सबसे ज्यादा कर्ज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  2625 करोड़
आईसीआईसीआई    2400 करोड़
एक्सिस बैंक            1045 करोड़
एचडीएफसी बैंक      1805 करोड़
सिंडीकेट बैंक           1000 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक    1000 करोड़ 
कैनरा बैंक              1525 करोड़
बैंक ऑफ इंडिया        950 करोड़

जिले के बैंकों का 18,600 करोड़ रुपये बतौर कर्ज बंटा हुआ है। ये आंकड़े दिसंबर 2015 तक के हैं। बैंकर्स का पैसा डूबे, न इसको ध्यान में रख कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही निगरानी कमेटी भी गठित की जाएगी।- इंद्रमोहन शर्मा, लीड बैंक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed