{"_id":"68e93e37826cc63f0102abfd","slug":"debris-lying-on-the-road-causing-traffic-jam-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108134-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जाम का सबब बन रहा सड़क पर पड़ा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जाम का सबब बन रहा सड़क पर पड़ा मलबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवाजाही हो रही प्रभावित, हादसे की बनी रहती है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से लेकर हसनपुर बस डिपो तक करीब पांच सौ मीटर तक सड़क पर जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है। वहीं, शकरपुर स्कूल ब्लॉक स्थित अक्षरधाम-नोएडा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर भी मलबा पसरा हुआ है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है और सड़क हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इस वजह से चालक सतर्कता से धीरे-धीरे निकलते है और जाम जैसी स्थिति बन जाती है। लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में इलाके से गुजरने पर हालत खराब हो जाती है। गाड़ियां सड़क पर रेंगते हुए नजर आती हैं।
गाजीपुर सब्जी मंडी जा रहे प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क पर मलबा होने की वजह से सड़कें संकरी हो गई हैं। वाहन बहुत धीरे-धीरे चलते है जिस वजह से इलाके में जाम लग जाता है। उन्होंने बताया कि कई बार तो काफी देर तक गाड़ियां अपनी जगह से हिलती भी नहीं हैं। ऐसे में समय खराब हो जाता है। कड़कड़डूमा निवासी आलोक ने बताया कि कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास कई महीनों से मलबे का ढेर पड़ा हुआ है। यह दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। आसपास के लोग भी यहां पर मलबा डालकर चले जाते हैं।
लक्ष्मी नगर निवासी अनिल त्यागी ने दावा किया कि शकरपुर स्कूल ब्लॉक के पास मलबा न डालने का बोर्ड लगा होने के बावजूद यहां पर मलबा फेंका जा रहा है। इस वजह से इलाके में जाम लग जाता है। प्रीत विहार निवासी अकर्ष ने बताया कि हसनपुर बस स्टॉप से लेकर कड़कड़ी मोड़ तक कई महीनों से मलबा पड़ा हुआ है, जिस पर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह मलबा हादसे को दावत दे रहा है। वहीं, अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।