फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death toll from bakery roof collapse rises to two; another injured youth succumbs.

Delhi NCR News: बेकरी की छत के गिरने से मृतकों की संख्या हुई दो, घायल एक और युवक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
ताहिरपुर में बेकरी की छत गिरने का मामला: शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव स्थित ताहिरपुर में मंगलवार दोपहर हुआ हादसा, बेकरी की पटिया-गाटर वाली छत गिरी
विज्ञापन

चपेट में आ गए थे बेकरी मालिक समेत छह चार लोग

-बेकरी मालिक सतीश की मौके पर ही हो गई थी मौत, हादसे में वारिस अली उर्फ पप्पू, महेंद्र और अली हो गए थे जख्मी, बुधवार को वारिस ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव स्थित ताहिरपुर इलाके में मंगलवार दोपहर बेकरी की छत गिरने के मामले में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है। बुधवार दोपहर उपचार के दौरान एक और घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त वारिस अली उर्फ पप्पू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। उधर अस्पताल में महेंद्र का इलाज जारी है। मंगलवार रात को ही घायल अली को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बेकरी मालिक सतीश का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में छत पर वजन ज्यादा होने की बात सामने आई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे, गली नंबर-2, ताहिरपुर स्थित एक बेकरी की छत अचानक भरभराकर गिर गई थी। हादसे के समय बेकरी मालिक सतीश के अलावा इनके तीन कर्मचारी महेंद्र, वारिस अली और अली वहां मौजूद थे। चारों मलबे की चपेट में आए।
विज्ञापन

बाद में घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां सतीश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीनों का उपचार जारी थी। करीब 24 घंटे बाद वारिस अली ने राजीव गांधी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन से पुलिस को खबर मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वारिस का शव कब्जे में लिया। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पिछले काफी समय से सतीश किराए की जगह लेकर बेकरी चला रहे थे। उनके यहां आठ कारीगर काम करते थे। इत्तेफाक से मंगलवार को बेकरी में सतीश समेत कुल चार ही लोग मौजूद थे। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उसके आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारिस के घर में गूंजने वाली थीं किलकारियां: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारिस का परिवार ताहिरपुर इलाके में किराये के मकान में रहता है। इसके परिवार में पत्नी आशी के अलावा एक बेटा व बेटी है। फिलहाल वारिस की पत्नी गर्भवती है। उनके यहां जल्द ही एक और बच्चा जन्म लेने वाला था। परिवार उसकी ही तैयारी में जुटा था। अब वारिस की मौत के बाद परिवार बुरी तरह टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article