फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Death of infected doctor of Ambedkar Hospital

काम न आई प्लाज्मा थेरेपी, आंबेडकर अस्पताल के संक्रमित डॉक्टर की मौत

Mon, 27 Jul 2020 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Death of infected doctor of Ambedkar Hospital
डॉ. जोगिंदर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण स्वास्थ्य कर्मियों को लगातार चपेट में ले रहा है। नया मामला रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल का है, जहां फ्लू वार्ड में कार्यरत जूनियर रेजिडेंट डॉ. जोगिंदर चौधरी (27) की रविवार सुबह करीब 3 बजे सर गंगाराम अस्पताल में मौत हो गई। वह एक महीने से आईसीयू में थे।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले जोगिंदर ने बीते साल नवंबर से ही अस्पताल में सेवाएं देना शुरू किया था। उसके बाद से वह फ्लू क्लीनिक और कैजुअल्टी वार्ड में काम कर रहे थे। जून में वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। पहले उन्हें भीमराव आंबेडकर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


हालत में सुधार नहीं होने पर लोकनायक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उनके परिवार वालों ने सर गंगाराम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। 8 जुलाई से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह करीब 3 बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लोन लेकर बेटे को कराई डॉक्टरी की पढ़ाई

दिल्ली डॉक्टर्स एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से अपील की है कि डॉ. जोगिंदर को कोरोना योद्धा घोषित किया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए। एम्स अस्पताल के डॉ. विजय गुर्जर ने कहा कि जोगिंदर काफी सहज और सरल व्यक्ति थे। एक छोटे से गांव से उन्होंने दिल्ली तक का सफर तय किया था। किसान परिवार से होने के चलते आर्थिक हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे। पिता ने लोन लेकर उनकी पढ़ाई पूरी कराई थी। 27 साल की छोटी उम्र में डॉक्टर भी बन गए थे। 

कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया है। डॉक्टरों की सरकार से मांग है कि उन्हें कोरोना योद्धा घोषित कर परिजनों को मुआवजा दिया जाए। जोगिंदर की बीमारी के बारे में जानकारी मिलने के बाद 29 जून को उनके पिता मध्य प्रदेश से दिल्ली आ गए थे। बेटे की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी मदद की गुहार लगाई है। 

डॉक्टरों ने चंदा इकट्ठा कर कराया इलाज
सर गंगाराम अस्पताल में डॉ. जोगिंदर का तीन लाख से अधिक रुपये का बिल आ गया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उनके परिजन इलाज नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों ने 3 लाख रुपये का चंदा इकट्ठा किया और उनके उपचार में सहयोग किया। राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में अब तक करीब 24 स्वास्थ्य कर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। तीन दिन पहले डॉ. जावेद की भी मौत हुई थी। इससे भी पहले लोकनायक अस्पताल में सीनियर कंसलटेंट और आइसीयू इंचार्ज डॉ. असीम गुप्ता की भी कोरोना से जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed