{"_id":"1913f8ef1ebf6bb07601649f1d1f5ccd","slug":"dealers-gives-ultimatum-to-the-police-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंटिंग रोकने की धमकी, पुलिस को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंटिंग रोकने की धमकी, पुलिस को अल्टीमेटम
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 14 May 2014 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक मनमोहन चौधरी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए व्यापारी पांचवें दिन भी बाजार बंद कर धरने पर जमे रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को बुलंदशहर, ककोड़ और आसपास के कस्बों के व्यापारियों ने धरने पर बैठकर समर्थन दिया। व्यापारियों ने पुलिस को बुधवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया है कि अगर हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो बृहस्पतिवार से उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नौ मई की रात को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मनमोहन चौधरी की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद गुस्साए व्यापारियों ने थाने में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मंगलवार को आसपास के कस्बे के व्यापारियों ने धरनास्थल पर पहुंच कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर बुधवार शाम तक हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई तो मतगणना कार्य को रोका जाएगा।
‘बदमाश की कोई जाति नहीं होती’
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी और विधायक डॉ. महेश शर्मा और कांग्रेसी नेता धीरेंद्र सिंह ने व्यापारियों के बीच जाकर अपने विचार रखे और कहा कि बदमाश की कोई जाति नहीं होती है। वह न किसी का भाई होता है और न ही किसी का पिता। वह तो केवल बदमाश होता है। ऐसे बदमाशों को पुलिस पनाह क्यों दे रही है।