{"_id":"63f81417ceea498b180b9dc3","slug":"dead-body-of-girl-who-went-to-meet-friend-found-in-oye-hotel-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सहेली से मिलने गई युवती का शव ओयो होटल में मिला, फंदे से लटकी थी लाश; जांट में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सहेली से मिलने गई युवती का शव ओयो होटल में मिला, फंदे से लटकी थी लाश; जांट में जुटी पुलिस
Fri, 24 Feb 2023 07:05 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Feb 2023 07:05 AM IST
सार
पुलिस को उत्तम नगर स्थित ओयो होटल में एक युवती के दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। युवती फंदे से लटक रही थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तम नगर में सहेली से मिलने की बात कहकर सोमवार को घर से निकली 19 साल की युवती की लाश ओयो होटल से मिली है। बुधवार दोपहर होटल के कमरे में वह फंदे से लटकी हुई मिली। छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती ने खुदकुशी की है, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
19 साल की युवती सपरिवार डाबड़ी इलाके में रहती थी। डेढ़ साल पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में उसकी मां, दादी, एक भाई और बहन है। उसकी मां घरों में साफ सफाई का काम करती है। जबकि युवती और उसका भाई उत्तम नगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। परिवार वालों ने बताया कि 20 फरवरी को युवती के भाई की तबीयत खराब थी। युवती किसी सहेली से मिलने की बात कहकर घर से निकली। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसे फोन किया, लेकिन युवती ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
उसके बाद परिवार वाले डाबड़ी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार दोपहर तीन बजे पुलिस को उत्तम नगर स्थित ओयो होटल में एक युवती के दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। युवती फंदे से लटक रही थी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छानबीन के दौरान पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पता चला कि युवती अकेली ही होटल में आई थी। 22 फरवरी को उसे होटल छोड़ना था।
विज्ञापन