फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dead body of a youth found in a park in Seelampur, Delhi

Delhi: सीलमपुर में युवक की हत्या, पार्क में मिला खून से लथपथ शव; इलाके में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 17 May 2025 10:00 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 May 2025 10:00 AM IST
सार

मामले में एक नाबालिग सहित दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच में पता चला है कि वारदात में जिसकी हत्या की गई है उसने पिछले साल एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Dead body of a youth found in a park in Seelampur, Delhi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के सीलमपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां सेंट्रल पार्क में युवका का शव खून से लथपथ मिला। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान रेहान (16) के रूप में हुई है। रात में 11:30 बजे क्षेत्र में गश्त के दौरान कांस्टेबल सेंट्रल पार्क में पार्क के अंदर जांच के लिए पहुंचें। जहां एक शख्स पार्क की बेंच और रास्ते  के बीच खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपस्थित डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीलमपुर थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान रेहान उर्फ सीलमपुरिया (उम्र- 16 वर्ष 6 माह), पुत्र निसार, निवासी घोंडा चौक, मौजपुर  के रूप में हुई है। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए है। मामले में एक नाबालिग सहित दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है |

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि वारदात में जिसकी हत्या की गई है उसने पिछले साल एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed