{"_id":"16907dfa2099419a5669a2d647790cb7","slug":"dead-body-found-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में युवती के शव मिलने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में युवती के शव मिलने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को गांव धर्मपुर में मिले युवती के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है जिसमें पुलिस अन्य विभागों से भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बीती शाम 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। जिसमें उसके हाथ दुपट्टे से बांधकर उसका गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस कार्रवाई में युवती की पहचान नहीं होने से काफी मुश्किल हो रही थी।
विज्ञापन
इस संबंध में रविवार को भी युवती के शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार के अनुसार हत्या की कड़ी खोलने के लिए शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। पुलिस की मिसिंग स्टाफ टीम भी जिलेभर के पुलिस थानों में संपर्क कर रही है। इसके बाद युवती के शव का पोस्टमार्टम करा जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
---कुमार हरिओम