{"_id":"e149deb0904df750074943eabaabb4ac","slug":"dead-body-found-in-a-well-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं से निकला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग की अफवाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं से निकला युवक का शव, प्रेम-प्रसंग की अफवाह
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरौना गांव के बाहर खेत में स्थित फेरा (कुआं) के अंदर शुक्रवार शाम एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। खेत मालिक धर्मपाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सिर और गर्दन के पिछले हिस्से में गहरे घाव और पास ही खून से सने पत्थर मिलने की वजह से पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना स्थल के आस-पास तलाशी में पुलिस को एक शराब की बोतल, दो प्लास्टिक के डिस्पोजेबल गिलास और पानी के पांच पाउच पड़े मिले। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारे एक से अधिक रहे होंगे।
विज्ञापन
यह भी माना जा रहा है कि हत्यारे युवक के जान पहचान के रहे होंगे, इसी वजह से वह उन लोगों के साथ इस सूनसान जगह पर शराब पीने के लिए आया होगा।
आशंका है कि युवक को शराब पिला कर नशे में करने के बाद सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी गई और छिपाने के लिए शव कुएं में फेक हत्यारे फरार हुए होंगे। जांच के दौरान मृतक की पहचान रमेश निवासी गदपुरा, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान होने के बाद लोगों में हत्या किए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों के मुताबिक हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई। चर्चा थी कि रमेश गांव की किसी युवती को भगा कर लाया था।
एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश के रूप में हुई है उसकी हत्या की गई है। हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है, कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही हत्यारों को पकड़ा जाएगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।