जेटली ने दाखिल की अर्जी, कोर्ट में पेश होगा रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) अनियमितता से जुड़ा रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया है।
जेटली ने उनके अध्यक्ष कार्यकाल से संबंधित डीडीसीए का रिकॉर्ड पेश तलब करने की मांग की थी।
डीडीसीए विवाद के संबंध में मुख्यमंत्री केजरीवाल व अन्य पांच नेताओं के खिलाफ मानहानि मामले में 5 जनवरी को जेटली ने अपना बयान दर्ज करवाते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से खारिज किया था।
कोर्ट ने डीडीसीए को रिकॉर्ड पेश करने को कहा
पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम संजय खनगवाल ने अरुण जेटली की अर्जी पर सुनवाई हुई जिसमें रिकॉर्ड पेश करने को कहा गया है।
जेटली ने दिसंबर 1999 से दिसंबर 2013 का रिकॉर्ड मांगा था। इस अवधि में जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे।
जेटली ने मानहानि की शिकायत दायर करते हुए अरविंद केजरीवाल व अन्य आरोपियों संजय सिंह, कुमार विश्वास, आशुतोष, दीपक वाजपेयी व राघव चड्ढा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।