फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDCA employee dies of heart attack after FIR was registered against him

चोरी का आरोप झेल रहे DDCA कर्मचारी की मौत, कोटला में नहीं होने देंगे कोई मैच 

Fri, 28 Apr 2017 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
DDCA employee dies of heart attack after FIR was registered against him

दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) में काम करने वाले एक कर्मचारी की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिसके बाद फिरोज शाह कोटला मैदान के बाहर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


असल में डीडीसीए के जिस कर्मचारी रतन सिंह की मौत हुई है उसके खिलाफ पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि एफआईआर के बाद से ही रतन सिंह बीमार रहने लगा था और इस दबाव के चलते ही उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


रतन सिंह की मौत के बाद डीडीसीए के कर्मचारी फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। 

टीवी चोरी के खिलाफ हुई थी एफआईआर

DDCA employee dies of heart attack after FIR was registered against him

रतन सिंह की मौत से नाराज डीडीसीए कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक रतन सिंह के परिवार को न्याय नहीं मिलता हम स्टेडियम में कोई भी मैच नहीं होने देंगे।

यूनियन का कहना है कि रतन सिंह निर्दोष थे और उन पर झूठा आरोप लगाया था जिसके तनाव के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। बता दें कि रतन सिंह के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। उन पर आरोप था कि कोटला स्टेडियम में लगा टीवी उन्होंने ही चोरी किया था।  

मालूम हो कि फिलहाल आईपीएल चल रहा है और इस श्रृंखला के मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में भी खेले जाने हैं। ऐसे में विरोध प्रदर्शन के चलते आईपीएल पर भी संकट के बादल घिर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed