फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA report prepared on land pooling policy

लैंड पूलिंग पॉलिसी पर डीडीए की रिपोर्ट तैयार, बोर्ड बैठक में सुझाव और आपत्तियों पर हुई चर्चा

Fri, 03 Aug 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
 DDA report prepared on land pooling policy
फाइल फोटो

दिल्ली में नई लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में इस रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान इस पॉलिसी के तहत स्मार्ट सिटी की तर्ज पर काम करने की योजना बनाई गई है। साथ ही एक ऐसे मॉडल को तैयार करने का फैसला लिया गया है, जिससे लोग लैंड पूलिंग पॉलिसी को सरलता से समझ सकें।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में लैंड पूलिंग पर 699 विनियमितीकरण और 77 सुझाव प्राप्त हुए थे। इसके अलावा, 200 एफएआर को बढ़ाने को लेकर आए लोगों के सुझाव पर भी निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि लोगों की भावनाओं को अथॉरिटी के समक्ष रखा जाए और इसका निर्णय उस पर छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन


लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर पिछले माह तीन दिन के लिए डीडीए ने जनसुनवाई रखी थी। इसमें 700 से ज्यादा लोगों ने आपत्तियां एवं सुझाव दर्ज कराए थे। इसके अलावा, इस पॉलिसी को लेकर दिल्ली के प्रापर्टी डीलरों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। इनका कहना है कि नई पॉलिसी के लागू होने से लोगों को महंगे फ्लैट मिलेंगे। इसमें जनता के साथ दो साल पहले जमीन में धन लगा चुके डीलरों को भी नुकसान होगा। इन्हीं आपत्तियों एवं सुझाव पर चर्चा के लिए बोर्ड बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट में लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर राजधानी का विकास करना, पर्यावरण के हित को प्राथमिकता देना और जीरो वेस्ट सहित छोटे प्लॉट मालिकों के हितों की रक्षा करने पर चर्चा हुई। इसके बाद बोर्ड ने रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही राजधानी में लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू हो सकेगी। बताया जा रहा है कि बैठक में सदस्यों ने कचरा कम से कम पैदा करने पर भी जोर दिया है। साथ ही दिल्ली में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed