{"_id":"f1a24b792f235dbc069db62f674068a1","slug":"dda-lucky-draw-121-people-allotted-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीए लकी ड्रॉ : 121 लोगों को फ्लैट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीए लकी ड्रॉ : 121 लोगों को फ्लैट आवंटित
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Oct 2015 04:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हाउसिंग स्कीम 2014 की वेटिंग सूची वालों का ड्रॉ निकाला। इस दौरान 121 लोगों को फ्लैट आवंटित किया गया। हालांकि, उम्मीद के अनुसार डीडीए के पास आवेदक नहीं आए।
विज्ञापन
दरअसल, डीडीए हाउसिंग स्कीम पूरी तरह नाकाम साबित हो रही थी। जिन लोगों को फ्लैट मिला था, वे डीडीए का वापस लौटा रहे हैं। जबकि प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदक भी इसमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची के आवेदकों की सूची बनाने के लिए ड्रॉ के जरिये नामों को चिह्नित किया गया था। इसमें कुल 1259 नामों की सूची तैयार की गई थी।
सूत्रों का कहना है कि सूची में शामिल सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों ने प्रतीक्षा सूची के फ्लैटों के ड्रॉ में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति दी है। 419 आवेदकों ने ही फ्लैट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन मनी जमा की थी। शुक्रवार को इसमें से सिर्फ 121 लोग ही ड्रॉ के लिए आए।
विज्ञापन