फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA launches help desk for unauthorized colony issue

डीडीए ने अनाधिकृत कॉलोनियों के मालिकाना हक के लिए शुरू की हेल्प डेस्क

Tue, 03 Dec 2019 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
DDA launches help desk for unauthorized colony issue
DDA

डीडीए ने अनाधिकृत कालोनियों के मालिकाना हक की प्रक्रिया के तहत सीमांकन सर्वे का काम तेज कर दिया है। डीडीए अब कॉलोनियों के डिजिटल नक्शों को अपलोड करने में जुटा है। इसी कड़ी में दस्तावेज अपलोड करने और लोगों की सुविधा के लिए सोमवार को 25 हेल्पडेस्क भी शुरु किये गए। 

विज्ञापन


डीडीए के अनुसार 1731 अनाधिकृत कॉलोनियों के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक के लिए पोर्टल पर अपने दावे के संबंध में दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसमें किसी तरह की दिक्कत पेश न आए, इसे ध्यान में रखते हुए वसंत कुंज, कालकाजी, नेहरू प्लेस व द्वारका सहित नई दिल्ली में 13, आजादपुर, पीतमपुरा में कुल तीन, लॉरेंस रोड पर एक, रोहिणी में दो, पूर्वी दिल्ली में चार, बाहरी दिल्ली क्षेत्र में दो हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


सेटेलाइट इमेज पर आरडब्ल्यूए से मिलने वाले सुझाव के आधार पर नियमितिकरण की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। फिलहाल डीडीए ने अब तक करीब 415 नक्शों को अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed