{"_id":"bf0f903aa198c9bad8a1516840e7732d","slug":"dda-housing-scheme-work-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"LG की पसंद संवारने में जुटा DDA","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LG की पसंद संवारने में जुटा DDA
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली हाउसिंग स्कीम 2010 के फ्लैटों का काम पूरा नहीं होने से डीडीए अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल नजीब जंग की विशेष रुचि के बाद जो काम दो सालों में नहीं हुए, अब अधिकारी उन्हें फटाफट पूरा करने में जुट गए हैं। सोमवार को उपराज्यपाल की अतिरिक्त सचिव स्वाति शर्मा टीम के साथ फ्लैटों का मुआयना करने वसंत कुंज पहुंचीं।
यह भी पढ़ें: कैसे स्लम फ्री होगा एसी नगर?
विज्ञापन
वसंत कुंज के फ्लैटों में रहने वाले लोगों का कहना है कि डीडीए अधिकारी इन दिनों जल्दबाजी में दिखाई पड़ रहे हैं। यमुना और गंगा ब्लॉक में तो 24 घंटे काम चल रहा है। गमलों से पार्क को सजाया जा रहा है। लोगों ने टीम को बताया कि डीडीए ने फ्लैट तो दिए, लेकिन ये रहने लायक नहीं थे।
विज्ञापन
फिनिशिंग का काम तो अधूरा था ही, साथ ही टॉयलेट से पानी उलटी दिशा में निकल रहा था। फ्लोर की टाइल्स भी ठीक नहीं थीं। लाखों के फ्लैट में सीवेज की समस्या है। रोहिणी इलाके के चार हजार फ्लैटों में अभी तक पानी की सुविधा नहीं है। इस वजह से वहां लोग रहना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गाजियाबादः फ्लाईओवर, पुल के बाद अब नई हाउसिंग स्कीम
उधर, मुखर्जी नगर स्थिति मल्टीस्टोरी फ्लैटों को लेकर भी हड़कंप मचा हुआ है। राजनिवास के अधिकारी कब वहां पहुंच जाएं, इस डर से डीडीए के अधिकारी मुस्तैदी दिखा रहे हैं। डीडीए अधिकारी के अनुसार विशेष टीम ने अगले एक सप्ताह में फ्लैटों की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को डीडीए बोर्ड की बैठक में भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 2010 हाउसिंग स्कीम के जिन फ्लैटों में काम अभी भी अधूरा है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।