Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DDA e-auction

Delhi NCR News: डीडीए की ई-नीलामी, 29 नवंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
निलामी में छोटी दुकानों और कियोस्क से लेकर बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर तक शामिल हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अपना कारोबार शुरू करने या व्यावसायिक संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। डीडीए ने राजधानी के अलग-अलग इलाकों में स्थित व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें छोटी दुकानों और कियोस्क से लेकर बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर तक शामिल हैं। इच्छुक कारोबारी और निवेशक 29 नवंबर को शाम छह बजे तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा कर सकेंगे।

डीडीए की इस नीलामी में नरेला, भीकाजी कामा प्लेस और वसंत कुंज जैसे प्रमुख इलाकों की संपत्तियां शामिल हैं। संपत्तियों के आकार और स्थान के अनुसार इनके आरक्षित मूल्य तय किए गए हैं। ऐसे में छोटे कारोबारियों के लिए कम कीमत वाली दुकानों से लेकर बड़े निवेशकों के लिए करोड़ों रुपये के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक के विकल्प उपलब्ध हैं। नीलामी में नरेला की कई पॉकेट और सेक्टर की संपत्तियां शामिल की गई हैं। इनमें पॉकेट-3, सेक्टर ए-10, पॉकेट-6, पॉकेट-7, पॉकेट-11, सेक्टर जी-7 और जी-8, ग्रुप हाउसिंग पॉकेट-11 और सेक्टर ए-1 से ए-4 तक की संपत्तियां शामिल हैं। नरेला क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 जैसी सड़क परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर और क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) जैसी प्रस्तावित परियोजनाओं से भविष्य में इस इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed