फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dda conducts second phase of draw for allotment of flats

Delhi News: डीडीए ने भूमिहीन कैंप के 903 लाभार्थियों के लिए ड्रॉ का आयोजन किया

Fri, 17 Jun 2022 08:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 08:12 PM IST
सार

डीडीए के अनुसार शेष पात्र लाभार्थियों के लिए ड्रॉ का आयोजन 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। 

विज्ञापन
dda conducts second phase of draw for allotment of flats
DDA flats - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीए ने स्व-स्थाने पुनर्वास परियोजना को बढ़ावा देते हुए भूमिहीन कैंप, ए-14, कालकाजी एक्सटेंशन के 903 लाभार्थियों के लिए ड्रॉ का आयोजन किया। लाभार्थियों को आवंटन पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। यह ड्रॉ का दूसरा चरण है। इससे पहले ड्रॉ का पहला चरण फरवरी 2022 में आयोजित किया गया था, जिसमें 673 पात्र परिवारों को आवंटन पत्र जारी किए गए थे।

विज्ञापन


डीडीए के अनुसार शेष पात्र लाभार्थियों के लिए ड्रॉ का आयोजन 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। फ्लैटों का आवंटन 1,42,000 रुपये (पांच वर्ष के लिए रखरखाव शुल्क के रूप में 30,000 रुपये सहित) का भुगतान करने पर किया जाएगा। डीडीए ने प्रारंभिक सर्वेक्षण में कालकाजी के भूमिहीन कैंप में 2890 परिवार मौजूद मिले थे और उनके पुनर्वास के लिए 3024 फ्लैटों का निर्माण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed