{"_id":"65824b02b0b43134d706b277","slug":"dcw-takes-suo-moto-cognisance-in-the-case-of-abduction-and-alleged-rape-and-murder-of-9-year-old-minor-girl-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : महिला आयोग ने नाबालिग लड़की के अपहरण, कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में लिया स्वत: संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : महिला आयोग ने नाबालिग लड़की के अपहरण, कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में लिया स्वत: संज्ञान
Wed, 20 Dec 2023 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 07:31 AM IST
सार
घटना का खुलासा सीसीटीवी के माध्यम से हुआ था। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 52 साल के मकान मालिक ने किराएदार की नौ साल की बेटी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग ने राजधानी के स्वरूप नगर में 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण, कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। घटना का खुलासा सीसीटीवी के माध्यम से हुआ था।
विज्ञापन
DCW takes suo moto cognisance in the case of abduction and alleged rape and murder of 9-year-old minor girl. https://t.co/mPcyfUeV2e pic.twitter.com/u6qrBkJH9u
— ANI (@ANI) December 20, 2023
विज्ञापन
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 52 साल के मकान मालिक ने किराएदार की नौ साल की बेटी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। बच्ची को कार से ले जाते समय आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। जुर्म कबूलने के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर से बच्ची के शव की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृत बच्ची अपने माता पिता के साथ स्वरूप नगर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। वह सरकारी स्कूल की चौथी कक्षा में पढ़ती थी। उसके माता-पिता इलाके में स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। 12 दिसंबर को परिजन फैक्टरी से घर पहुंचे। उनकी बेटी घर से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने स्वरूप नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के दौरान पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस को एक फुटेज मिला, जिसमें 12 दिसंबर की दोपहर दो बजे मकान मालिक को एक गोदाम के पास बच्ची को अपनी कार पर बिठाकर ले जाते हुए देखा गया।
शक के आधार पर पुलिस 15 दिसंबर को मकान मालिक को हिरासत में लेने के लिए उसके घर पर दबिश दी। पता चला कि मकान मालिक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका रोहिणी स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। 17 दिसंबर को पुलिस ने अस्पताल में मकान मालिक से पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उसने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या कर शव को मूनक नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली।