फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW sends Notice to Delhi Police in girl child marriage case sought details

Delhi: लड़की के बाल विवाह मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस, मांगा आरोपियों की गिरफ्तारी का विवरण

Mon, 19 Dec 2022 08:46 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 19 Dec 2022 08:46 PM IST
सार

लड़की ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 में 15 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई थी। वह गर्भवती हो गई और उसके ससुराल वालों ने गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे।

विज्ञापन
DCW sends Notice to Delhi Police in girl child marriage case sought details
दिल्ली महिला आयोग

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने एक समुदाय की लड़की के बाल विवाह और प्रताड़ना के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मामले में एफआईआर की कॉपी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का विवरण मांगा है। 

विज्ञापन


आयोग ने पुलिस को 22 दिसंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। दिल्ली की मूल निवासी लड़की ने आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई है।

लड़की ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2022 में 15 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुई थी। वह गर्भवती हो गई और उसके ससुराल वालों ने गर्भपात कराने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति और ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। अब उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन


आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि लड़की का समुदाय 15 साल से ऊपर की लड़कियों की शादी की अनुमति देता है, मगर उनका मानना है कि यह पुरातन, मध्ययुगीन और बर्बर है और ऐसे मामलों में पॉक्सो लागू होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed