फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW members fights with each other for kumar vishwas in press conference

विश्वास को लेकर आपस में भिड़ा महिला आयोग

Tue, 05 May 2015 05:32 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
DCW members fights with each other for kumar vishwas in press conference

दिल्ली महिला आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में मंगलवार को बेहद शर्मनाक स्थित पैदा हो गई। लाइव प्रेस कांप्रेंस में महिला आयोग की अध्यक्ष और उसकी सदस्य आपस में ही लड़ पड़ीं।

विज्ञापन


दिल्ली की एक महिला की शिकायत के बाद दिल्ली महिला आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास को आयोग के सामने पेश होने का समन जारी किया था।
विज्ञापन


समन के बावजूद पेश न होने पर महिला आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और इस दौरान ही महिला आयोग की सदस्यों के बीच कहा-सुनी और बहस शुरु हो गई।

कांफ्रेंस की शुरूआत दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा बरखा सिंह ने की। उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें मिली शिकायत में पीड़िता ने लिखा है कि जब वह कुमार विश्वास के घर गई तो उसे धमकी दी गई कि उसका भी वही हश्र होगा जो संतोष कोहली का हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरखा सिंह के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में ये भी कहा कि जब वह विश्वास के घर पहुंची तो उससे ये कहा गया कि ये कोई बड़ी बात नहीं है और इस तरह की महिलाएं तो दिल्ली में 20-20 लाख रुपए में बिकती हैं।

'कुमार विश्वास ने कुछ नहीं किया'

DCW members fights with each other for kumar vishwas in press conference

इस दौरान बरखा सिंह के बगल में बैठी महिला आयोग की एक अन्य सदस्या ने अपना नाम जूही खान बताते हुए कहा कि वह दिल्ली महिला आयोग की ही सदस्य हैं।

उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कुमार विश्वास को जानती हैं। वह एक ईमानदार आदमी हैं और उन्हें लगता है कि विश्वास पर लगाए गए सारे इल्जाम राजनीति से प्रेरित है।

इतना सुनते ही ‌बरखा सिंह बीच में ही बोल पड़ीं और आरोप लगाने लगीं कि ये आम आदमी पार्टी की सदस्या हैं और पार्टी की तरफ से यहां भेजी गई हैं।

ये बात सुनते ही दोनों में बहस शुरू हो गई और प्रेस कांफ्रेंस कुछ देर के लिए बहसबाजी में तब्दील हो गई। बहस के दौरान ही जूही खान उठकर जाने लगीं और ये कहते हुए निकलीं कि वो इस्तीफा दे देंगी।

'जूही को बाधा पहुंचाने के लिए भेजा गया'

DCW members fights with each other for kumar vishwas in press conference

अफरा-तफरी और हंगामें के बीच मीडिया के लोग तमाशबीन बने रहे और दोनों सदस्यों के बीच बहस चलती रही। इस ड्रामे का अंत जूही खान के उठकर चले जाने के बाद हुआ।

उनके जाने के बाद ‌प्रेस कांफ्रेंस फिर से शुरू हुई जिसमें बरखा सिंह ने साफ-साफ कहा कि जूही भले ही दिल्ली महिला आयोग की सदस्य हैं लेकिन, वह आप के टिकट से चुनाव लड़ना चाहती थीं और पिछले कुछ महीने से पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

बरखा सिंह ने ये भी कहा कि यहां जो भी है वह आयोग के सदस्य के तौर पर काम करता है न कि बीजेपी और कांग्रेस के नेता के तौर पर। उन्होंने जूही खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको यहां प्रेस कांफ्रेंस में बाधा पहुंचाने के लिए भेजा गया था।

इस तरह कुमार विश्वास पर लगे आरोप और उसकी जांच के लिए बुलाई महिला आयोग की प्रेस कांफ्रेंस आपसी राजनीति और सदस्यों के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में तब्दील हो गई।

क्या है मामला

DCW members fights with each other for kumar vishwas in press conference

बता दें‌ कि दिल्ली में रहने वाली एक महिला ने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास से अपने संबंधों को लेकर एक शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की थी।

इस मामले में सफाई देने के लिए ‌आयोग ने सोमवार को कुमार विश्वास को महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए समन भेजा था।

मंगलवार को पेश न होने पर महिला आयोग ने एक बार फिर कुमार विश्वास और उनकी पत्नी को आयोग के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है।

इस दौरान दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा कि उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस में भी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed