दिल्ली महिला आयोग: पुलिस और डीयू को भेजा पेश होने का समन, कॉलेज फेस्ट में बार-बार हो रहे यौन शोषण का है मामला
बीते दिनों जब आईपी कॉलेज के फेस्ट में हंगामा हुआ था तब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया था, 'दिल्ली यूनिवर्सिटी के IP कॉलेज के फेस्ट में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले भी कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे लफ़ंगों को जेल में डालना चाहिए। मैं दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्यवाही के लिए नोटिस इशू कर रही हूं।'
विस्तार
इसके साथ ही आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आयोग के सामने उन दिशानिर्देशों और प्रणालियों के विवरण के साथ पेश होने के लिए समन भेजा, जो उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बनाए हैं कि ऐसे मामले भविष्य में कभी नहीं होंगे।
DCW launches an enquiry into repeated cases of sexual harassment with girls during college fests, summons Delhi Police and Delhi University officials to appear before the commission with details of guidelines and systems that they have built to ensure such cases will never happen… pic.twitter.com/aR5xIrtPf9
— ANI (@ANI) April 3, 2023
बीते दिनों आईपी कॉलेज में फेस्ट दौरान हुआ हंगामा
दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज में बीते मंगलवार को फेस्ट के दौरान एंट्री करने को लेकर खूब बवाल हुआ। छात्रों की भीड़ अचाक कॉलेज के गेट पर इकट्ठा हो गई और अंदर घुसने का प्रयास करने लगी। धक्की-मुक्की में कई छात्र एक-दूसरे के नीचे दबकर चोटिल हो गए। बात बढ़ी तो कॉलेज प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती बरतकर भीड़ को नियंत्रित किया। घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। छात्राओं ने आरोप लगाए के कुछ छात्र कॉलेज की दीवार फांदकर भी अंदर दाखिल हुए। घर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए सरकारी आदेश के उल्लंघन और लापरवाही बरतने की वजह से चोट लगने का मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरों के अलावा वीडियो से मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं और आयोजकों के बयान लिये जा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक आईपी कॉलेज में मंगलवार को 'श्रुति' नाम से फेस्ट का आयोजन किया जा रहा था। उसमें असीस कौर नामक आर्टिस्ट को अपनी प्रस्तुति देना था। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे के बीच होना था। कॉलेज में खासी भीड़ भी थी। इस दौरान दोपहर करीब 3.00 बजे अचानक छात्रों की भीड़ गेट पर इकट्ठा हो गई।
अंदर दाखिल होने के लिए खूब धक्का-मुक्की होने लगी। कई छात्र इसमें गिरकर जख्मी हो गई। वहीं कुछ छात्रों के दीवार फांदकर दाखिल होने की सूचना भी मिली।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया ट्वीट
दिल्ली यूनिवर्सिटी के IP कॉलेज के फेस्ट में कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले भी कॉलेज फेस्ट में छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे लफ़ंगों को जेल में डालना चाहिए। मैं दिल्ली पुलिस को कड़ी कार्यवाही के लिए नोटिस इशू कर रही हूं।