फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dcw demand fir against hockey team captain sardar singh for sexual abuse

सरदार सिंह मामले में दिल्ली महिला आयोग ने भेजा हॉकी इंडिया को नोटिस

Thu, 16 Jun 2016 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
dcw demand fir against hockey team captain sardar singh for sexual abuse
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह पर रेप का आरोप - फोटो : file photo

दिल्ली महिला आयोग ने बुधवार को पंजाब पुलिस पर हमला बोलने के साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी की शिकायत पर हॉकी इंडिया को नोटिस भेजी है। इस महिला हॉकी खिल़ाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह पर रेप, शारिरीक उत्पीड़न और उसे जान से मारने की कोशिश करने का केस दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर दर्ज कराया है।

विज्ञापन


भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी ने सरदार सिंह पर लंदन में भी शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने हॉकी इंडिया को नो‌‌टिस जारी कर सात दिन में ‌जवाब मांगा है कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित महिला ने दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में मंगलवार को सरदार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लेकिन इस मामले में अब तक कोई एफआईआर नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ ‌इंडिया में छपी इस खबर के अनुसार, जब सरदार सिंह से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने उलटा ही सवाल किया कि, 'कब किया कंप्लेंट? मैं किसी के दिमाग पर नियंत्रण नहीं रख सकता, लोग क्या सोचते हैं मैं उसे बदल नहीं सकता। मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता। पंजाब पुलिस ने उस लड़की की शिकायत खारिज कर दी थी। मैं अपने गेम पर ध्यान दे रहा हूं। ओलंपिक पास होने के कारण यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण साल है, मैं सिर्फ उसी के बारे में सोचना चाहता हूं।'

वहीं हॉकी इंडिया के चीफ नरेंद्र बत्रा ने इस मामले पर कुछ कहने से इंकार करते हुए कहा कि, 'मैं देश से बाहर हूं। मैं देश आकर ही कोई बात करूंगा'। 21 वर्षीय पीड़िता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल की मौजूदगी में एक प्रेस कांफ्रेंस में सरदार सिंह पर 2014 में दिल्ली के एक होटल में खुद के साथ रेप करने का आरोप लगाया।

इसके साथ ही उसने ये आरोप भी लगाया कि सरदार सिंह ने उसे टॉप फ्लोर से नीचे फेंककर मारने की कोशिश भी की। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उसी वक्त इसकी शिकायत क्यों नहीं की तो बोली कि उसे ‌कानून के बारे में पता नहीं था। साथ ही उसने दावा किया कि सरदार सिंह ने उससे कहा था चूंकि वो ब्रिटिश नागरिक है इसलिए भारतीय कानून के तहत वो केस नहीं दर्ज करा सकती।


महिला आयोग का दावा है कि पीड़िता जब 17 वर्ष की थी तब सोशल नेटवर्किंग साइट पर 2012 में दोनों की मुलाकात हुई थी। कथित तौर पर सरदार सिंह ने उसे प्रपोज किया और फरवरी 2014 में दोनों ने सगाई कर ली। महिला ने अपने बयान में ये भी कहा कि शादी करने का वादा कर सरदार सिंह ने महिला से शारिरीक संबंध बनाए। यहां तक कि सरदार सिंह ने 2015 में उस पर दबाव डाला कि वो उनके बच्चे को गिरा दे। यही नहीं उसका आरोप है कि सरदार सिंह उसके साथ लागातार मारपीट करता व संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed