फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCW chief Swati Maliwal issues notice to Delhi police in case of misdeed of 85 year old woman

राजधानी दिल्ली फिर शर्मसार: 85 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म, स्वाति मालीवाल बोलीं- घाव देख कांप गई रूह

Fri, 01 Sep 2023 02:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 01 Sep 2023 02:08 PM IST
सार

स्वाति ने कहा है कि 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आयी हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से जालिम ने उनका होंठ तक काटा है। शरीर के सब अंग पे चोटें हैं।

विज्ञापन
DCW chief Swati Maliwal issues notice to Delhi police in case of misdeed of 85 year old woman
पीड़ित बुजुर्ग महिला का हाल लेतीं स्वाति मालीवाल - फोटो : twitter/@SwatiJaiHind

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों जी-20 समिट को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद है। इसके बाद भी यहां इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के शकरपुर इलाके में झग्गी में घुसकर 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी की गई है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज दिल्ली में इंसानियत तार-तार हो गई। शकरपुर में सुबह चार बजे 85 साल की अम्मा के साथ उनकी झुग्गी में घुसकर दुष्कर्म किया गया। उनसे मिलके घाव देखकर रूह कांप गई। 8 महीने की बच्ची या 85 साल की अम्मा, सब हैवानियत के शिकार हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस को नोटिस जारी कर गिरफ्तारी की मांग रखी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन

हमारा सिस्टम बिल्कुल फेल: स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा है, अम्मा के आंसू नहीं रुक रहे थे। हमारा सिस्टम बिलकुल फेल है। कोई सुरक्षित नहीं है। आज ये अम्मा हैं, कल आप, मैं कोई भी हो सकता है। बेशर्मी की सारी हदें पार हो गईं।

दरिंदे ने ब्लेड से होंठ काटा: स्वाति 
स्वाति ने कहा कि 85 साल की दादी को मिलके सकपका गई हूं। उन्हें बहुत चोटें आयी हैं और बहुत दर्द है। ब्लेड से ज़ालिम ने उनका होंठ तक काटा है। शरीर के सब अंग पे चोटें हैं। अंदरूनी भी बहुत चोट आई हैं। कोई ये घिनौना काम कैसे कर सकता है? कैसे समाज में जीते हैं हम? ऐसे आदमी के ख़िलाफ़ कोई भी सज़ा कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed