दिल्ली से रोजाना गायब होते हैं 20 बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) राजधानी से गायब बच्चों की खोज करेगा। दिल्ली से रोजाना 20 के करीब बच्चे गायब हो रहे हैं।
डीसीपीसीआर के सदस्य शशांक शेखर की अगुवाई में ऑपरेशन खोज शुरू किया गया है। 45 चिल्ड्रेन होम के नेटवर्क में गुमशुदा बच्चों की फोटो समेत डाटा मैच करके ढूंढा जाएगा।
डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अरुण माथुर ने कहा है कि पुलिस व अन्य जगह से गायब बच्चों के बारे में जो भी सूचना मिलेगी उसे एक साथ नेटवर्क के सभी चिल्ड्रेन होम में तस्वीर के साथ ऑनलाइन फ्लैश करेंगे।
अगर बच्चा इनमें से किसी होम में मिलता है तो उसके परिवार को सौंपा जाएगा। अब सभी सोर्स से जानकारी ईमेल आईडी missingchild.dcpcr@gmail.com पर मांगी जाएगी और उसी पर जवाब भी मांगेंगे।
चिल्ड्रेन होम के नेटवर्क को बढ़ाने के अलावा उनके इंचार्ज को ऐसे बच्चों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कब कितने बच्चे हुए गुम वर्ष------बच्चों की संख्या 2008------86268 2009------5946 2010------5091 2011------5111 2012------5248 2013------7235 दिल्ली में रोजाना गायब हो रहे हैं 20 बच्चे