लॉकडाउनः पाक शरणार्थियों की मददगार बनीं दिल्ली पुलिस की ये अफसर, बोलीं यही है फर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी कोरोना के इस दौर में पीड़ितों और परेशान लोगों की मदद करने के लिए हर तबके से लोग आगे आ रहे हैं। मददगारों में सरकारी और गैर सरकारी पेशों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस इस मामले और इन हालात में अपवाद नहीं है।
दिल्ली में पुलिस अधिकारी और डीसीपी (उत्तर-पश्चिम) विजयंत आर्य और उनकी टीम भी लॉकडाउन के दौरान आदर्श नगर में रहने वाले कुछ लोगों की मदद कर रही है। आदर्श नगर में रहने वाले ये लोग पाक शरणार्थी हैं। अपना फर्ज निभाते हुए पुलिस की टीम उन शरणार्थियों को जरूरत की चीजें मुहैया करा रही है।
विजयंत का कहना है कि जरूरतमंदों की मदद करना हम सब की साझा जिम्मेदारी है।
Delhi:DCP North West,Vijayanta Arya,&her team have taken responsibility for providing essential items to Pak refugees living in Adarsh Nagar,for #21daylockdown period.She says,"We've to work together to combat #COVID19.It's our collective responsibility to help the needy".(27.03) pic.twitter.com/mVOTYyZSrv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 27, 2020