फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP Central M Harshvardhan said security arrangements before Holi and Jumme ki Namaz

होली-जुमा साथ: दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद,हुड़दंगियों पर आसमान से नजर; जानें क्या बोले DCP सेंट्रल हर्षवर्धन

Fri, 14 Mar 2025 01:53 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 01:53 AM IST
सार

राजधानी में होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। क्योंकि होली और जुमा दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दिल्ली पुलिस के लगभग 40 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 

विज्ञापन
DCP Central M Harshvardhan said security arrangements before Holi and Jumme ki Namaz
डीसीपी सेंट्रल एम.हर्षवर्धन - फोटो : एएनआई

विस्तार

इस बार होली पर जुमे की नमाज साथ हो रहा है। जिसको देखते हुए पूरी राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली और जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर डीसीपी सेंट्रल एम. हर्षवर्धन ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


आगे कहा कि हमारी अलग-अलग टीमें चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही हैं। इसके अलावा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कल का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करके वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं दूसरी तरफ होली से पहले दिल्ली पुलिस के जवान चेकिंग अभियान चला रहे हैं। 
विज्ञापन

 

होली की तैयारियों को लेकर एडिशनल सीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे कर्मचारी सुबह से ही प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे। हमने 300 चेक पॉइंट बनाए हैं। जहां कर्मचारी तैनात रहेंगे। कुछ चेक पोस्ट स्थानीय पुलिस द्वारा भी स्थापित किए जाएंगे। 84 पॉइंट हैं। जहां हमारे कर्मचारी एल्कोमीटर के साथ तैनात रहेंगे। इसके अलावा करीब 1600 कर्मचारी तैनात रहेंगे। निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी सड़कों पर मौजूद रहेंगे।

होली पर हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर अधिक सख्ती बरती जाएगी। पुलिस की ओर से 13 और 14 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों को सड़क पर रहने को कहा गया है। पुलिस की ओर से पहले से ही कुछ संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि होली के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से 100 से अधिक संवेदनशील स्थानों काे चिन्हित किया गया है। यहां पर अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कई स्थानों पर पुलिस के जवानों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया जाएगा।

दूसरी तरफ होली के दिन हुड़दंग में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान न जाए इसके लिए यातायात पुलिस अधिक सतर्कता बरतेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई सहित अन्य सभी अधिकारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं
14 मार्च को होली के मौके पर राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। खास तौर पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed