फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughters are not safe in this Haryana's city

हरियाणा के इस शहर में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

Fri, 24 Jul 2015 11:31 PM IST
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Daughters are not safe in this Haryana's city

कड़े कानून लागू करने और जागरूकता अभियानों के बावजूद बेटियों-महिलाओं के प्रति समाज के कुछ लोगों की सोच नहीं बदली है। ऐसे ही लोगों ने बृहस्पतिवार की शाम एक महिला और किशोरी के साथ न सिर्फ अभद्रता और अश्लील हरकतें कीं,बल्कि उनको पीटा भी।

विज्ञापन


एक अन्य घटना में घर से निकली किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। अलग-अलग थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

बल्लभगढ़ शहर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला (23) अपने परिवार के साथ रहती है। महिला के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात वह अपने पति और दो बच्चों के साथ घर पर सो रही थी।

विज्ञापन

जबरदस्ती करते हुए घर में घुस आए दबंग

Daughters are not safe in this Haryana's city

इस बीच सीही निवासी अनिल उसके दरवाजे पर आया और पति को आवाज लगाई। महिला ने उठकर दरवाजा खोला तो देखा कि अनिल और उसके तीन साथी नशे में धुत्त खड़े थे।


सुबह आने की बात कर महिला ने दरवाजा बंद करना चाहा तो अनिल और उसके साथी जबरदस्ती करते हुए अंदर घुस आए। गालियां देते हुए अनिल ने पति पर तमंचा तान दिया।

जान बचाने के लिए महिला का पति घर की छत की ओर भाग निकला। इस पर गुस्साए अनिल और उसके साथियों ने महिला को पकड़कर पीटा और उसके कपड़े फाड़ डाले। रोने गिड़गिड़ाने पर चारों धमकियां देते हुए गाड़ी में बैठ कर चले गए। एसएचओ शहर ने बताया कि जांच कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल जाते वक्त ये करते है भद्दे कमेंट

Daughters are not safe in this Haryana's city

तिगांव थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक किशोरी और उसके परिवार के साथ भी घटना हुई। पलवल जिले में रहने वाली किशोरी सीमा पर बसे बिला गांव स्थित स्कूल में पढ़ने आती है।

किशोरी के मुताबिक स्कूल जाते समय बिला गांव के युवक नाना, रविंद्र, विक्की, काली और यशबीर उसके साथ छेड़खानी और अश्लील कमेंट करते हैं।

तंग आकर उसने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिवार वालों ने गांव के सरपंच इन युवकों की शिकायत की। शिकायत से नाराज नाना, रविंद्र, विक्की, काली, यशबीर बुधवार की रात कई साथियों को लेकर किशोरी के घर पहुंचे और परिजनों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

घसीट कर ले जा रहे थे किशोरी

Daughters are not safe in this Haryana's city

दबंग किशोरी को घसीट कर ले जाने लगे। चीखने-चिल्लाने पर गांव के अन्य लोग इकट्ठा हो गए। इस पर दबंग धमकियां देते हुए भाग निकले। एसएचओ तिगांव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

मच्छगर गांव निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार की शाम बिना किसी को बताए घर से निकली और नहीं लौटी। संभावित जगहों पर तलाश की गई, लेकिन किशोरी को कुछ पता नहीं चला।

पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए भूपानी थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ भूपानी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed