फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughters allegedly blames father for attacking mother

'पिता ने चलवाई है हमारी मां पर गोली'

Mon, 25 May 2015 12:51 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
daughters allegedly blames father for attacking mother

बाहरी दिल्ली के बादली थाना इलाके में सोमवार सुबह एक महिला को गोली मारने की घटना प्रकाश में आई है। गौरतलब है कि महिला को उसके घर के सामने ही गोली मारी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोली महिला के कंधे पर लगी है। गोली मारने वाले कुछ बाइक सवार थे। गोली मारकर बाइक सवार हमलावर वहां से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद महिला घायल हो गई जिसके बाद उसे बाबू जगजीवनराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बेटियों ने लगाया पिता पर आरोप

daughters allegedly blames father for attacking mother

गौरतलब है कि महिला अपनी बेटियों के साथ अपने पति से काफी समय से अलग रह रही है। बेटियों ने शक जताया है कि उनकी मां पर ये जानलेवा हमला उनके पिता ने ही करवाया है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। साथ ही महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed