फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ने कार में लगवाए खुफिया कैमरे, रिकॉर्ड हुए पिता और प्रेमिका के दर्जनों अश्लील वीडियो

Sun, 31 Dec 2017 02:04 PM IST
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
मनोज कुमार शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 31 Dec 2017 02:04 PM IST
सार

-घर बचाने के लिए कार में लगाया जीपीएस और खुफिया कैमरे
-पिता की प्रेमिका के घर किया हंगामा, कोतवाली में समझौता

विज्ञापन
Daughter planted spy cameras in father car and recorded many obscene video with his girlfriend noida
प्रतिकात्मक चित्र

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपना घर बचाने के लिए बेटी ने भाई की मदद से कार में खुफिया कैमरे लगाकर प्रॉपर्टी डीलर पिता और उसकी प्रेमिका के कई अश्लील वीडियो बना लिए। रविवार दोपहर युवती वीडियो लेकर महिला को समझाने के लिए परिवार सहित जेवर के गांव पहुंच गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इधर, आरोपी महिला के पति को जब पत्नी के बारे में यह सब पता चला तो उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया।

महिला संग कार में रिकॉर्ड हुए दर्जनों अश्लील वीडियो

Daughter planted spy cameras in father car and recorded many obscene video with his girlfriend noida
प्रतिकात्मक चित्र

मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों को लेकर पुलिस जेवर कोतवाली पहुंची। यहां प्रॉपर्टी डीलर और महिला ने कभी एक-दूसरे से न मिलने की कसम खाई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा उन्हें वापस भेज दिया। मूल रूप से दनकौर कोतवाली निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर का जमीन की खरीदारी के वक्त जेवर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद वह प्रतिदिन सुबह काम के बहाने घर से कार लेकर महिला से मिलने के लिए जेवर आने लगा।

बेटी ने परिजनों को दिखाई पिता की घिनौनी हरकत

Daughter planted spy cameras in father car and recorded many obscene video with his girlfriend noida
प्रतिकात्मक चित्र

इस दौरान जब कई बार प्रॉपर्टी डीलर को दफ्तर में बैठा न देख उसकी बेटी ने फोन किया तो प्रॉपर्टी डीलर सही जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर पहले तो बेटी ने पिता की गाड़ी में जीपीएस लगवाया, जिससे पता चला कि पिता कार लेकर आए दिन जेवर जाता है। स्थिति में सुधार न होते देख बेटी ने अपने भाई की मदद से पिता की कार में सजावट के बहाने तीन खुफिया कैमरे लगा दिए। कुछ दिनों में प्रॉपर्टी डीलर की उस महिला के साथ कार में दर्जनों अश्लील वीडियो रिकॉर्ड हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter planted spy cameras in father car and recorded many obscene video with his girlfriend noida
- फोटो : Desk

इसके बाद बेटी ने पिता की घिनौनी हरकत परिजनों को दिखाने के बाद पिता को जमकर लताड़ लगाई। रविवार को बेटी अपनी मां, भाई व मौसियों के लेकर जेवर में उस महिला के घर पहुंच गई और पिता से दूर रहने की हिदायत दी। इसी समय उस महिला का पति भी आ गया।

विज्ञापन
Daughter planted spy cameras in father car and recorded many obscene video with his girlfriend noida

पत्नी के अश्लील वीडियो देख पति ने उससे मारपीट शुरू कर दी। हंगामे की जानकारी मिलने पर पुलिस दोनों पक्षों को जेवर कोतवाली लेकर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई लेकिन जब प्रॉपर्टी डीलर और महिला ने हमेशा के लिए संबध खत्म करने की कसम खाई। कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि आपसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed