फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter of Vinod was about to get married who lost his life in Gokulpari metro station accident

गोकुलपुरी हादसा: शहनाई से पहले पसरा मातम, मृतक विनोद कर रहे थे बेटी की शादी की तैयारी; परिजनों ने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 08:44 PM IST
सार

गोकुलपरी मेट्रो स्टेशन हादसे में जान गंवाने वाले विनोद की बेटी की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। पत्नी और बेटी यूपी के सुल्तानपुर में रहते हैं। परिजनों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन
daughter of Vinod was about to get married who lost his life in Gokulpari metro station accident
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुए हादसे में जान गंवाने वाले विनोद कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे सागर ने बताया कि 25 जनवरी को छोटी बहन स्वीटी की सगाई हुई थी। घर में शादी की तैयारी भी शुरू हो गई थीं, लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

मूलरूप से गांव लमहुआ-पांडेयपुर, सुल्तानपुर, यूपी निवासी विनोद बेटे सागर (23) के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर स्थित शहीद भगत सिंह कालोनी में रहते थे। परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा बेटियां अंकिता और स्वीटी हैं। अंकिता शादीशुदा है, वह परिवार के साथ करतार नगर, दिल्ली में रहती है। वहीं, गांव में पुष्पा व स्वीटी रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद और सागर दिल्ली के मकान में रहते थे। विनोद एक कारोबारी के पास चावल डिलीवरी का काम करते थे। सागर स्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ-साथ छोटा-मोटा काम भी करता है। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विनोद स्कूटी पर चावल लेकर जीटीबी एंक्लेव के लिए निकले थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने बताया कि वह छोटी बेटी की शादी की तैयारी में लगे थे। उसके लिए सामान इकट्ठा कर रहे थे। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जल्द पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। इसके अलावा परिजनों ने मेट्रो प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed