फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter killed parents with help of boyfriend in Delhi, both arrested

दिल्ली: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की माता-पिता की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, दोनों गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 03:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Mar 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
Daughter killed parents with help of boyfriend in Delhi, both arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी बेटी और उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

प्रेमी के साथ मिलकर संपत्ति कब्जाने के लिए बेटी ने माता-पिता की हत्या कर दी। फिर शवों को अलग-अलग सूटकेस में डालकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की हत्या अलग-अलग दिन की गई थी। पुलिस को मामले में दो और लोगों की तलाश है। आरोपी महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त एसपी कुरुविला ने बताया कि 8 मार्च को नांगलोई के सैयद गांव के नाले से सूटकेस में महिला का शव मिला। पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच मृतका की शिनाख्त दीपक विहार में निलोठी की जागीर कौर (47) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उनके पति गुरमीत सिंह भी लापता है। अगले ही दिन उसी नाले से एक और सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें सड़ा-गला शव था। इसकी शिनाख्त गुरमीत सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन


लखनऊ का आरोपी प्रेमी
आरोपियों की पहचान दिल्ली की देविंदर कौर उर्फ सोनिया (26) और गोमती नगर एक्सटेंशन (लखनऊ) के प्रिंस दीक्षित उर्फ विक्रम (29) के रूप में हुई है। सोनिया ने बताया कि विक्रम ने पिता का मकान कब्जाने की साजिश रची, जिसमें वह शामिल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed