फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter-in-law returned home because of toilet

ससुराल में शौचालय नहीं था तो ग्रेजुएट बहू लौट आई मायके

Thu, 09 Apr 2015 11:28 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law returned home because of toilet

नोएडा के दादरी में ससुराल में शौचालय नहीं होने से नाराज ग्रेजुएट बहू अपने मायके लौट गई। पति ने मनाने की कोशिश की लेकिन उसने सुसराल जाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


उस पर दबाव बनाया गया और मारपीट तक की गई लेकिन वह नहीं मानी। कई दौर की पंचायत के बाद दोनों के बीच सुलह हुई। लेकिन बहू ने साफ कर दिया है कि वह 15 दिनों में घर में शौचालय बनाए जाने पर ही ससुराल जाएगी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दादरी की नई आबादी मोहल्ले में रहने वाले एक दंपति ने करीब छह माह पहले बेटी की शादी जारचा कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से की। लड़की स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गाजियाबाद से एमकॉम की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने समझाया पर नहीं मानी वह

Daughter-in-law returned home because of toilet

वहीं लड़का नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। दुल्हन बन कर वह जिस घर में गई वहां घर में शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। दुल्हन के लिए ये शर्मिंदगी की बात थी कि उसे खुले में या घर का कच्चा शौचालय इस्तेमाल करना पड़ता था।

नई दुल्हन ने पति के सामने अपना विरोध प्रकट जताया। लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। पति ने पहले तो उस पर दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसके साथ मारपीट की गई। ऐसे में बहू नाराज होकर ससुराल से अपने मायके दादरी चली आई।

लगभग छह माह बाद बुधवार दोपहर को पति उसे मनाने ससुराल पहुंचा। जहां पहले तो दुल्हन का उससे काफी विवाद हुआ। उसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से ही इनकार कर दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के कुछ बुजुर्ग लोगों ने पंचायत कर यह निर्णय सुनाया कि वर पक्ष को अगले 15 दिनों में अपने घर में पक्के शौचालय का निर्माण करना होगा। इसके बाद ही वह लड़की को ससुराल लेकर जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed