फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter in law beats elderly woman like animal in Delhi

बेरहम बहू: बुजुर्ग महिला के साथ जानवरों की तरह मारपीट की, गंभीर रूप से घायल, जान जाने का सता रहा है डर

Sat, 16 Mar 2024 09:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Mar 2024 09:28 PM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे की बहू देवकी कौशिक पिछले करीब तीन सालों उनके साथ झगड़ा और मारपीट कर रही थी। वह छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ मारपीट करती है।

विज्ञापन
Daughter in law beats elderly woman like animal in Delhi
घायल बुजुर्ग सविता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हौज खास के शाहपुर जट इलाके में 73 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ जानवरों की तरह मारपीट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग सविता ने किसी और पर नहीं बल्कि अपनी बहू पर मारपीट कर जुल्म करने के आरोप लगाए हैं। हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं, उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से न लेते हुए बेहद हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बहू से जान बचाने की गुहार लगाई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करवाने की बात कर रहे हैं, उनका कहना है कि बुजुर्ग पर जुल्म करने वाले जो भी आरोपी हैं, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सविता (73) शाहपुर जट इलाके में रहती हैं। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे की बहू देवकी कौशिक पिछले करीब तीन सालों उनके साथ झगड़ा और मारपीट कर रही थी। वह छोटी-छोटी बातों पर उनके साथ मारपीट करती है। नौ दिसंबर को देवकी ने सविता व उनकी बेटी अंजली के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

मामले की उस समय पुलिस से शिकायत की गई थी। मारपीट और गाली-गलौज से परेशान होकर पीड़िता ने 21 फरवरी को बेटे बहू से अलग दूसरे घर में रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि 28 फरवरी को देवकी वहां पहुंची और उसने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। उनके शरीर पर गहरे चोटों के निशान व जख्म हो गए।

मारपीट के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद उनको एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर महज मारपीट की सबसे हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोप है कि देवकी के खिलाफ अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed