फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter hangs self, mother alleges husband to murder

बेटी ने लगाई फांसी, मां ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 29 May 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 29 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
daughter hangs self, mother alleges husband to murder

फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र के फज्जूपुरा में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपने पति पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


फज्जूपुरा में विरेंद्र सिंह अपनी पत्नी मुनेश व तीन बच्चों के साथ रहता है। विरेंद्र यामाहा कंपनी में काम करता है। पत्नी मुनेश आंगनबाड़ी में नौकरी करती है। विरेंद्र की बड़ी बेटी अन्नू (22) फरीदाबाद के एक कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी, जबकि दोनों बेटे स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम सूचना मिली कि एक लड़की ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव को परिजनों ने फांसी से खुद उतार लिया था। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा कि घटना के समय विरेंद्र व मुनेश दोनों अपनी ड्यूटी पर थे, जबकि दोनों बेटे स्कूल गए थे। पूछताछ में मुनेश ने पति विरेंद्र पर बेटी अन्नू को मार डालने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि तीनों बच्चे मुनेश के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते हैं, जबकि विरेंद्र अकेला ग्राउंड फ्लोर पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिससे पूरा परिवार तनाव में चल रहा था। जांच अधिकारी के मुताबिक महिला के आरोपों के आधार पर जांच की जा रही है। उधर, बीके अस्पताल में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है, जिसमें मौत का कारण फांसी बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed