फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dati maharaj absconding from his pali ashram after raid on his delhi shanidham ashram more updates

शनिधाम पर छापे के बाद पाली से फरार हुए दाती महाराज, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

Sat, 16 Jun 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाल, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाल, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
dati maharaj absconding from his pali ashram after raid on his delhi shanidham ashram more updates
- फोटो : अमर उजाला

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज के दिल्ली आश्रम पर पुलिस का शिकंजा कसा है। वहीं राजस्थान के पाली में रह रहा बाबा वहां से भी फरार हो गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दाती महाराज पर रेप का आरोप लगने के बाद वह राजस्थान के पाली में रह रहा था। वह कल शाम तक वहीं था लेकिन उसके बाद से वह फरार हो गया। 

बताया जा रहा है कि दाती महाराज के दिल्ली स्थित शनिधाम आश्रम में कल रात पुलिस पीड़िता को लेकर पहुंची थी। माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर राजस्थान के पाली स्थित दाती महाराज के आश्रम जाने वाली थी, उससे पहले दाती महाराज फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं टीवी चैनलों पर ये दावा करने वाले दाती महाराज कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और मैं भागा भी नहीं हूं, पुलिस जब बुलाएगी मैं आ जाऊंगा, अब उनका फरार होना इन सब पर संदेह पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुकआउट नोटिस जारी

dati maharaj absconding from his pali ashram after raid on his delhi shanidham ashram more updates
फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज पर शिकंजा कसने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस को शक है कि दाती महाराज भारत से बाहर भाग सकता है।

लिहाजा उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। उधर, अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पीड़िता को बुलाकर विस्तार से बयान दर्ज करवाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में शामिल होने के संबंध में दाती महाराज ने जो वीडियो जारी किया है वह पुलिस को गुमराह करने के लिए है। 

जानकारी के अनुसार इसके पक्के प्रमाण पुलिस के पास हैं।  अधिकारियों के अनुसार, स्नेहा ( बदला हुआ नाम) ने बयान में बताया कि उसके साथ चार बार दिल्ली और पाली के आश्रम में दुष्कर्म किया गया।

वह दो साल तक सदमे में थी इस कारण पुलिस में शिकायत नहीं दी। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित अभी भी डिप्रेशन में है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शायद बृहस्पतिवार को पाली, राजस्थान भी जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने युवती के बयान लेने की पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस जल्द ही आश्रमों पर छापा मारेगी। पहले दाती महाराज के खिलाफ सबूत एकत्र किए जाएंगे।

फिर युवती के बयानों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद ही दाती महाराज को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपराध शाखा के अधिकारियों की बुधवार शाम को बैठक हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।      

अभिषेक अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए

dati maharaj absconding from his pali ashram after raid on his delhi shanidham ashram more updates
फाइल फोटो

दुष्कर्म के आरोप में फंसे दाती महाराज उर्फ मदनलाल ने वीडियो में अभिषेक अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महाराज का कहना है कि अभिषेक ने आश्रम में लोगों से आर्थिक संबंध बनाकर उन्हें लूटा है। गौरतलब है कि अभिषेक के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज है। 
 

वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने दाती महाराज पर 90 करोड़ रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया है। एक वीडियो वायरल कर अभिषेक ने कहा था कि वह जितने भी पैसे लेता था वह सभी दाती महाराज को दे देता था।

उसका कहना था कि दाती महाराज 80 से 90 लाख रुपये लेकर आश्रम में पूजा करवाते थे। हालांकि, अब अभिषेक ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि उसने किसी के दबाव में आकर आरोप लगाया था। वहीं, दाती महाराज करोड़ों के खेल में भी फंसते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed