फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dare shares are moral.

सुसाइड से बचाने को सोशल मीडिया पर मुहिम

Sat, 22 Nov 2014 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
Dare shares are moral.

नोएडा में डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने वाले युवाओं की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। इससे बचाने और अपनी भावनाएं लोगों के साथ साझा करने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत युवा मन की बात या समस्या साझा कर रहे हैं। साथ ही ऐसा करने की चुनौती सोशल मीडिया से जुड़े दोस्तों को दे रहे हैं।

विज्ञापन


मन की उलझनों को दूर करने के लिए ‘एडवाइस अड्डा’ नाम से वेबसाइट संचालित की जा रही है। इसके मुताबिक, युवा और किशोर खुद तक सीमित हो गए हैं। वे मन की उलझनों को किसी के साथ साझा नहीं कर पाते। इतना ही नहीं धीरे-धीरे डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लेते हैं। वेबसाइट के मुताबिक, हजारों की संख्या में युवा हर साल डिप्रेशन के चलते आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


युवाओं को इससे बचाने के लिए वेबसाइट के जरिये सोशल मीडिया पर मुहिम चलाई जा रही है। ‘डेयर टू शेयर’ नाम से चलाई जा रही मुहिम के तहत युवकों को अपनी बात साझा करने का मंच मुहैया कराया जा रहा है। ताकि युवा डिप्रेशन में जाने से बच सकें। ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया पर चलाई जा रही मुहिम में सैकड़ों युवाओं और किशोरों ने अपनी बात साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उनकी समस्या के समाधान के उपाय मनोचिकित्सक बता रहे हैं। वेबसाइट से जुड़े विवेक सत्या के मुताबिक, जीवन में बढ़ते तनाव के चलते युवा समाज से अलग हो रहे हैं। डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। इनसे युवाओं को दूर करने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed