फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dangerous places near five railway stations in delhi.

बेहद खतरनाक हैं ये जगहें, जाने से पहले जरूर सोचें

Wed, 12 Nov 2014 04:37 PM IST
Updated Wed, 12 Nov 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
Dangerous places near five railway stations in delhi.

देश की राजधानी में पांच रेलवे स्टेशन के आस-पास ऐसी जगहों को चिन्हित किया है जो बेहद खतरनाक हैं। ये जगहें कितनी खतरनाक हैं इनका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां पिछले एक साल में 1311 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेल प्रशासन को इस बारे में सूचित किया है। रेलवे पुलिस ने इन सभी जगहों पर पुलिस पोस्ट बनाने की सिफारिश की है।

केवल इस साल 9 नवंबर तक ही इन इलाकों में 900 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें लूट के 46 मामले, हत्या के पांच और महिलाओं से छेड़छाड़ के 13 मामले सहित बलात्कार का एक मामला भी शामिल है।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के आस-पास ही ऐसी आठ जगहें हैं जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पांच, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के पास तीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास दस और सराय रोहिल्ला के पास दो ऐसी जगहें हैं जो आपराधिक घटनाओं के लिहाज से बेहद खतरनाक हैं। इस दिल्ली में पांच रेलवे स्टेशनों के पांच कुल 28 ऐसी जगहें हैं जो बेहद खतरनाक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल टीम करेगी गश्त

Dangerous places near five railway stations in delhi.

रेलवे पुलिस का मानना है कि प्रकाश की उचित व्यवस्‍था न होना और पुलिस की कमी इन इलाकों में अपराध बढ़ने का कारण है।

पुलिस ने इन इलाकों की सूची बनाकर रेलवे को भेजी है। साथ ही सिफारिश की गई है कि यहां रोशनी की उचित व्यवस्‍था जितनी जल्दी हो सके की जानी चाहिए।

पुलिस ने इन इलाकों में गश्त के लिए स्पेशल टीम बनाई है जिनका इस्तेमाल रात में पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। साथ ही रेलवे से जमीन भी मांगी गई है ताकि यहां पुलिस पोस्ट बनाई जा सके और नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

साभार: इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed