Danger : दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रहे हैं खतरनाक व्यावसायिक वाहन, सैकड़ों चालान के बाद भी नहीं लगाम
अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में दौड़ रहे 3,44,687 वाहनों में किसी वाहन के तीन तो किसी के 30, 40 और 50 चालान हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर जानलेवा व्यावसायिक वाहन दौड़ रहे हैं। ये वाहन दिल्ली की सड़कों पर कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को राजधानीवासियों की कोई चिंता नहीं है।
अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली में दौड़ रहे 3,44,687 वाहनों में किसी वाहन के तीन तो किसी के 30, 40 और 50 चालान हैं। वहीं, चार वाहनों के तो 500 से 600 के बीच चालान है। एक कैब के कुल 855 और एक वाहन के कुल 642 चालान हैं। इन व्यवसायिक वाहनों में सबसे ज्यादा कैब हैं।
एक वाहन के इतने चालान होने के बावजूद वह राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन व्यवसायिक वाहनों के चालक न तो चालान जमा कराते हैं और न हीं वाहन को दौड़ाने से रुक रहे हैं।
दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को कई बार पत्र लिखकर इस बारे में समाधान निकालने का आग्रह किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग को काफी पहले पत्र लिखा चुका है और दो बार रिमांडर भी भेजा गया है।
विशेष पुलिस आयुक्त ने पत्र लिखकर परिवहन विभाग को कहा था कि जिस वाहन चालक के पांच या उससे ज्यादा चालान हैं उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद कर देना चाहिए। साथ ही उन्होंने उस वाहन को जब्त करने के लिए भी कहा था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इस पत्र पर परिवहन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.