फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dancer Sapna Chaudhary joined BJP in delhi

सपना चौधरी भाजपा में शामिल, शिवराज चौहान और मनोज तिवारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Sun, 07 Jul 2019 03:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Jul 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Dancer Sapna Chaudhary joined BJP in delhi
सपना चौधरी भाजपा में शामिल - फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को मशहूर डांसर सपना चौधरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उन्होंने सदस्यता हासिल की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव रामलाल और दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन



सपना चौधरी रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचीं, यहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरतलब है कि भाजपा पूरे देश में इस समय सदस्यता अभियान चला रही है। इसके तहत सपना चौधरी दिल्ली में भाजपा की पहली सदस्य बनी।
विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के लिए सपना चौधरी ने प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने विशाल रोड शो किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

भाजपा ने शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 118वीं जयंती पर नौ करोड़ नए सदस्य जोड़ने के लिए देशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में इसका शुभारंभ किया था।

उनके साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से इस अभियान का श्रीगणेश किया। इसके अलावा भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। फिलहाल 11 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा अपना विस्तार 20 करोड़ सदस्यों तक करना चाहती है। 

कांग्रेस में शामिल होने की उड़ी थी अफवाह
इससे पहले हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के 23 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आईं। खबर थी की उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर के नई दिल्ली स्थित आवास में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। ऐसी अफवाह चल रही थी कि पार्टी सपना को मथुरा से चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। इस सीट पर भाजपा ने फिल्म अभिनेत्री व मौजूदा सांसद हेमा मालिनी को टिकट दिया था। 

लेकिन इसके बाद सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। इससे मथुरा से उनके चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया था। रविवार को सपना चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed